Get App

PS5 खरीदना हुआ महंगा! Sony ने भारत में बढ़ाई कीमत, अब देने होंगे 15 हजार रुपये ज्यादा

PS5 Price Hike India: गेमिंग पसंद करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, Sony ने भारत में अपने PS5 गेमिंग कंसोल की कीमत बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले कुछ समय से दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज की कमी चल रही है, और इसकी एक बड़ी वजह AI की बढ़ती मांग को माना जा रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:10 PM
PS5 खरीदना हुआ महंगा! Sony ने भारत में बढ़ाई कीमत, अब देने होंगे 15 हजार रुपये ज्यादा
Sony ने भारत में बढ़ाई PlayStation 5 की कीमत

PS5 Price Hike India: गेमिंग पसंद करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, Sony ने भारत में अपने PS5 गेमिंग कंसोल की कीमत बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले कुछ समय से दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज की कमी चल रही है, और इसकी एक बड़ी वजह AI की बढ़ती मांग को माना जा रहा है। यही कारण है कि Sony ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण-पूर्व एशिया समेत कई देशों में PS5 की कीमत बढ़ाई थी। अब इसका असर भारत में भी देखने को मिला है।

भारत में अब PS5 के स्टैंडर्ड एडिशन (डिस्क वर्जन) की कीमत 69,990 रुपये हो गई है। यानी इसकी कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बता दें कि Sony के आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर PS5 डिस्क वर्जन को नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इससे पहले इस कंसोल की कीमत 54,990 रुपये थी। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में करीब 28 फीसदी का इजाफा किया है।

PS5 की कीमतों में बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें