Get App

Sony ने चुपके से लॉन्च किया धांसू ईयरफोन! मिलेंगे हाई-रेज ऑडियो समेत कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

जापानी टेक कंपनी Sony ने भारत में अपने नए IER-M500 इन-ईयर मॉनिटर हेडफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के अनुसार, ये वायर्ड ईयरफोन प्रोफेशनल परफॉर्मर्स, मॉनिटरिंग इंजीनियरों और ऐसे ऑडियो के शौकीनों के लिए बनाए गए हैं जो बेहतरीन नॉइज आइसोलेशन के साथ हाई-क्वालिटी साउंड चाहते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 3:17 PM
Sony ने चुपके से लॉन्च किया धांसू ईयरफोन! मिलेंगे हाई-रेज ऑडियो समेत कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत
Sony का नया ईयरफोन मचा देगा धूम! मिलेंगे हाई-रेज ऑडियो और नॉइज आइसोलेशन फीचर्स

जापानी टेक कंपनी Sony ने भारत में अपने नए IER-M500 इन-ईयर मॉनिटर हेडफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के अनुसार, ये वायर्ड ईयरफोन प्रोफेशनल परफॉर्मर्स, मॉनिटरिंग इंजीनियरों और ऐसे ऑडियो के शौकीनों के लिए बनाए गए हैं जो बेहतरीन नॉइज आइसोलेशन के साथ हाई-क्वालिटी साउंड चाहते हैं। Sony IER-M500 में 5mm का डायनामिक ड्राइवर, हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट, पैसिव नॉइज आइसोलेशन के लिए सील्ड अकूस्टिक स्ट्रक्चर और फ्लेक्सिबल ईयर हैंगर व कई ईयर टिप्स के साथ एर्गोनॉमिक फिटिंग सिस्टम दिया गया है।

भारत में Sony IER-M500 की कीमत और उपलब्धता

Sony IER-M500 की भारत में कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। इसे Amazon, Flipkart, Real Image, Headphone Zone, Sound Glitz और अन्य ऑफलाइन प्रोफेशनल ऑडियो डीलर्स से खरीदा जा सकता है।

ये ईयरफोन Black, Red-Blue और Clear कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें