Get App

PS5 Pro India Launch: Sony PS5 Pro भारत में लॉन्च होने को तैयार, जानें अनुमानित कीमत और लॉन्च डिटेल्स

PS5 Pro India Launch: Sony ने नवंबर 2024 में ग्लोबल मार्केट में PS5 Pro लॉन्च किया था, लेकिन भारतीय फैंस निराश रह गए क्योंकि कंपनी ने उस समय भारतीय बाजार में उतरने का फैसला नहीं किया था। इसका मुख्य कारण था कि PS5 Pro में इस्तेमाल होने वाला WiFi 7 बैंड भारत में उपलब्ध नहीं था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:46 PM
PS5 Pro India Launch: Sony PS5 Pro भारत में लॉन्च होने को तैयार, जानें अनुमानित कीमत और लॉन्च डिटेल्स
Sony PS5 Pro भारत में लॉन्च होने को तैयार, जानें अनुमानित कीमत और लॉन्च डिटेल्स

PS5 Pro India Launch: Sony ने नवंबर 2024 में ग्लोबल मार्केट में PS5 Pro लॉन्च किया था, लेकिन भारतीय फैंस निराश रह गए क्योंकि कंपनी ने उस समय भारतीय बाजार में उतरने का फैसला नहीं किया था। इसका मुख्य कारण था कि PS5 Pro में इस्तेमाल होने वाला WiFi 7 बैंड भारत में उपलब्ध नहीं था। इसके बिना, कंसोल का पूरा पावर यूज करना मुश्किल हो सकता था। हालांकि, हाल ही में एक अपडेट में, PS5 Pro को BIS लिस्टिंग में शामिल कर लिया गया है, जो भारत में इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है।

लीक के आधार पर PS5 Pro लॉन्च की जानकारी

X पर गेमिंग एक्सपर्ट अर्जुन कैंपबेल की एक पोस्ट के अनुसार, सोनी का एक गेमिंग कंसोल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CFI-7121 के साथ लिस्ट किया गया है। यह मॉडल नंबर पहले के PS5 Pro के मॉडल नंबर से बिल्कुल मेल खाता है। जानकारी के लिए बता दें कि ये डिवाइस भारत में आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन या एक महीने पहले ही BIS की लिस्ट में दिखाई देते हैं। सटीक रूप से कहें तो, इस लिस्ट में डिवाइस के किसी हार्डवेयर डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हां, अगर PS5 Pro सच में भारत में लॉन्च होता है तो हमें पहले से ही पता चल जाएगा कि हमें क्या मिलने वाला है।

भारत में PS5 Pro की कीमत: कितनी होगी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें