
OPPO K13x 5G
OPPO K13x 5G एक दमदार और मजबूत स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का 120Hz अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ यह फोन स्मूथ परफॉर्मेंस देता है और वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
Realme P3x 5G
Relame P3x 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है। इस डिवाइस को Military-Grade दिया गया है। यानी कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। इसमें 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। इसकी कीमत 6GB + 128GB के लिए 13,999 रुपये और 8GB + 128GB के लिए 14,999 रुपये है। यह IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Vivo T4x 5G
VivoT4x 5G को भारत में 5 मार्च 2025 को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 128GB स्टोरेज, 44W फ्लैश चार्जिंग और IP64 रेटिंग है। फोटो क्लिक करने के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इसका वजन 204 ग्राम है और यह दो कलर ऑप्शन Marine Blue और Pronto Purple में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।
Samsung Galaxy F16 5G
सैमसंग गैलेक्सी F16 भारत में 12,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 6.65 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Moto G45 5G
Moto G45 5G फोन में 6.50 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 128GB स्टोरेज, ड्यूल सिम सपोर्ट और IP52 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है।