Get App

ये हैं 7000mAh बैटरी वाले 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में Oppo, OnePlus शामिल, कीमत सिर्फ 17,999 रुपये से शुरू

अगर आप भी बड़ी बैटरी वाले नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हुए हैं। जी हां, आज हम आपको 5000mAh या 6000mAh नहीं बल्कि 7000mAh बैटरी वाले 5 कमाल के 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जो आपको पावर बैकअप तो देंगे ही साथ ही बार-बार फोन चार्जिंग पर लगाने से छुटकार भी देंगे।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 14:48
ये हैं 7000mAh बैटरी वाले 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में Oppo, OnePlus शामिल, कीमत सिर्फ 17,999 रुपये से शुरू

iQOO Z10 5G
इस लिस्ट में पहला डिवाइस iQOO Z10 5G है, जो 7300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। आप इस फोन को Flipkart से 20,939 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर कुछ बैंक ऑफर्स भी हैं, जहां आप Flipkart एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक ले सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

OnePlus Nord CE5 5G
OnePlus Nord CE5 5G की कीमत 25 हजार रुपये से कम है। इस फोन में आपको 7100mAh की बड़ी बैटरी के साथ 50MP का कैमरा मिलता है। इस फोन पर आप स्पेशल बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। डिवाइस की कीमत फिलहाल 24,133 रुपये है।

realme 15 5G
Realme ने भी हाल ही में अपने दो नए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें से एक Realme 15 5G है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल दी गई है। फोन में 7300+ प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो इसे और भी खास बनाता है। कंपनी इस नए फोन को सिर्फ 25,999 रुपये की कीमत पर सेल कर रही है।

vivo T4 5G
vivo T4 5G स्मार्टफोन में आपको 7300mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इतना ही नहीं, इस डिवाइस में आपको Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट भी मिल रहा है। फोन में 50MP का बैक कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। आप इस डिवाइस को अभी फ्लिपकार्ट से सिर्फ 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी कुछ बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ इस फोन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है।

OPPO K13 5G
इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है Oppo का फोन, जिसमें जो 7000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में आपको Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट देखने को मिलता है। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर कॉलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो फोन को ठंडा रखता है। इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 17,999 रुपये है। कंपनी इस फोन पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे डिवाइस की कीमत और भी कम हो जाती है। इसके अलावा आप फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें