Get App

ये हैं दुनिया के 5 सबसे मिनी फोन्स, इतने छोटे कि माचिस की डिब्बी में समा जाएं

आपने ज्यादातर लोगों के हाथों में बड़ी स्क्रीन वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स देखे होंगे, लेकिन छोटे और कॉम्पैक्ट फीचर फोन्स की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। इनका एक खास यूजर ग्रुप है जो मिनी फोन पसंद करता है। आज हम यहां ऐसे ही 5 सबसे छोटे मोबाइल फोन की बात करेंगे, जो टेक्नोलॉजी के मामले में यूनिक हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 10:58
ये हैं दुनिया के 5 सबसे मिनी फोन्स, इतने छोटे कि माचिस की डिब्बी में समा जाएं

1. Zanco Tiny T1
यह दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल है, जिसकी लंबाई सिर्फ 46.7 mm है और वजन केवल 13 ग्राम है। इसमें 0.49 इंच का OLED स्क्रीन, 2G नेटवर्क सपोर्ट और 300 कॉन्टैक्ट्स स्टोर करने की सुविधा है। इस फोन में 200mAh की बैटरी दी गई है, जो स्टैंडबाय पर 3 दिन तक चलती है। यह इतना छोटा है कि इसे आसानी से जेब या माचिस की डिब्बी में कैरी किया जा सकता है।

2. Zanco Tiny T2
Tiny T1 का अपग्रेडेड वर्जन है Zanco Tiny T2। इसमें 3G सपोर्ट, कैमरा, 128MB RAM और 64MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसका वजन सिर्फ 31 ग्राम और बैटरी बैकअप करीब 7 दिन का है। इसके अलावा, इस फोन में म्यूजिक, वीडियो और बेसिक गेम्स दिया गया है।

3. Unihertz Jelly 2
यह दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन माना जाता है। 3 इंच की स्क्रीन, Android 11, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें फेस अनलॉक, GPS, कैमरा, Wi-Fi और गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट भी मिलता है। Unihertz Jelly 2 का वजन सिर्फ 110 ग्राम है लेकिन फीचर्स किसी बड़े फोन जैसे हैं।

4. Light Phone 2
यह फोन उन लोगों के लिए है जो सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसमें ई-इंक डिस्प्ले है और यह 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसमें कोई सोशल मीडिया, गेम या ऐप नहीं हैं। सिर्फ जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन का साइज छोटा, डिजाइन प्रीमियम और बैटरी लाइफ लंबी है।

5. Kyocera KY-01L
इस फोन को "दुनिया का सबसे पतला मोबाइल" कहा जाता है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.3 mm और वजन 47 ग्राम है। इसमें 2.8 इंच की मोनोक्रोम स्क्रीन है और यह सिर्फ कॉल, मैसेज और ब्राउजिग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जापान में काफी पॉपुलर रहा यह फोन दिखने में क्रेडिट कार्ड जैसा लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें