Get App

इस बार के रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट में दें ये 5 स्मार्टवॉच, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे गिफ्ट्स लेती हैं। इस बार के रक्षाबंधन पर अगर आप बहन को गिफ्ट्स देना चाहते हैं लेकिन कन्फ्यूज हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें सकते हैं। आपके लिए स्मार्टवॉच एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 13:08
इस बार के रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट में दें ये 5 स्मार्टवॉच, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Apple Watch Series 10 (GPS, 42mm)
अगर आपकी बहन Apple प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं तो ये वॉच बेस्ट चॉइस है। इसमें मिलता है स्टाइलिश जेट ब्लैक एल्यूमीनियम केस, ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले, ECG मॉनिटरिंग, वॉटर रेसिस्टेंस और iPhone के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी। चाहे बात हो फिटनेस की, स्टाइल की या प्रोडक्टिविटी की यह वॉच सबसे बेस्ट है। रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने के लिए यह एक प्रीमियम गिफ्ट साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy Watch Ultra (47mm, LTE)
यह वॉच फीचर्स के मामले बहुत शानदार है और दिखने में भी एकदम स्टाइलिश लगता है। इसमें 100 घंटे तक की बैटरी, सैफायर ग्लास, ड्यूल GPS, हेल्थ ट्रैकिंग (BP और ECG) के ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही इसमें इमरजेंसी के लिए क्विक बटन और सायरन भी दिया गया है। यह स्मार्टवॉच खासकर उन बहनों लिए है जो ऐक्टिव और एडवेंचर पसंद करती हैं, जो सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों चाहती हैं।

Garmin Forerunner 55
अगर आपकी बहन फिटनेस को लेकर डेडिकेटेड है, तो ये स्मार्टवॉच उसके लिए बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकती है। इसमें डेली वर्कआउट के लिए सजेशन मिलते हैं, इनबिल्ट GPS दिया गया है और इसकी बैटरी करीब 2 हफ्ते तक चलती है। चाहे वो रोज रनिंग करे, साइकल चलाए या फिर वॉक पर जाए ये वॉच हर एक्टिविटी को ट्रैक करती है।

Amazfit T-Rex 3
Amazfit T-Rex 3 एक मजबूत और किफायती स्मार्टवॉच है, जो GPS ट्रैकिंग, 2000 निट्स ब्राइट AMOLED डिस्प्ले और 27 दिन की दमदार बैटरी के साथ आती है। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड और ऑफलाइन TOPO मैप जैसे फीचर हैं।

OnePlus Watch 2R
यह स्मार्टवॉच फीचर, स्टाइल और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन है। इसमें 1.43-inch का डिस्प्ले, 100 घंटे का बैटरी बैकअप, Wear OS 4, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और ब्लूटूथ कॉलिंग दिया गया है। ये उन बहनों के लिए बेस्ट है जो स्टाइलिश लुक वाला गैजेट्स चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें