Get App

iPhone 17 Pro Max पर ₹15,000 तक की छूट, जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप लंबे समय से Apple का प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर रुक जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि के मौके पर Croma अपने ग्राहकों को iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 2:15 PM
iPhone 17 Pro Max पर ₹15,000 तक की छूट, जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट
iPhone 17 Pro Max पर ₹15,000 तक की छूट

अगर आप लंबे समय से Apple का प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर रुक जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि के मौके पर Croma अपने ग्राहकों को iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर में फोन की कीमत पर सीधे छूट के साथ बैंक कार्ड का फायदा भी उठाया जा सकता है। दोनों ऑफर मिलाकर इस प्रीमियम iPhone पर ₹15,000 तक की बचत हो सकती है।

iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

Apple iPhone 17 Pro Max (256GB) को भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Croma के फेस्टिव ऑफर में अब यह फोन कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी इस पर सीधे ₹10,910 की छूट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹1,38,990 रह जाती है।

इसके अलावा, ICICI Bank, HDFC Bank या IDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इस तरह दोनों ऑफर का फायदा उठाने पर iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत ₹1,34,990 हो जाती है। यानी ग्राहक फोन की शुरुआती कीमत के मुकाबले कुल ₹14,910 तक की बचत कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें