Get App

अब UPI पेमेंट्स के लिए नहीं डालना होगा पिन, फेस आईडी और फिंगरप्रिंट से हो जाएगा पेमेंट!

UPI Payments: अगर आप एक यूपीआई यूजर हैं तो आपको पता होगा कि किसी भी पेमेंट के लिए आपको अपना पिन डालना पड़ता हैं। कई बार आप वो पिन भूल जाते है जिससे पेमेंट करने में दिक्कत होती है या कोई और आपका पिन जाता है जिससे फ्रॉड होने का खतरा बना रहता है। अब NPCI इस समस्या के समाधान के लिए पेमेंट करने के लिए एक नया तरीका लेकर आया है

Curated By: Abhishek Gupta
अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 16:27
अब UPI पेमेंट्स के लिए नहीं डालना होगा पिन, फेस आईडी और फिंगरप्रिंट से हो जाएगा पेमेंट!

जल्द ही यूपीआई पेमेंट के लिए पारंपरिक तौर पर यूज होने वाली पिन की जगह बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल हो सकता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।

स्मार्टफोन पर फेस आईडी या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके आप आसानी से पेमेंट कर सकेंगे, जिससे पिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस नई तकनीक पर विचार कर रहा है, ताकि यूपीआई पेमेंट सिस्टम को ज्यादा सेफ बनाया जा सके।

पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे ऐप्स को भी इस नए सिस्टम के साथ जुड़ना होगा, जिससे यूजर आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें।

यह भी उम्मीद है कि आधार में मौजूद बायोमेट्रिक डिटेल्स को भी यूपीआई पेमेंट से जोड़ा जा सकता है, जिससे यह और भी सेफ हो जाएगा।

इस नई तकनीक के साथ एक चिंता यह भी है कि अगर फोन चोरी हो जाए, तो अपराधी के लिए सीधे अकाउंट तक पहुंचना आसान हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें