Get App

Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन 26 अगस्त को होगा लॉन्च, 6500mAh की बैटरी के साथ मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Vivo T4 Pro 5G: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Vivo अपना नया स्मार्टफोन T4 Pro 5G भारत में 26 अगस्त, 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे खास तौर पर परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन वाले यूजर्स के लिए ला रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 10:50 AM
Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन 26 अगस्त को होगा लॉन्च, 6500mAh की बैटरी के साथ मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत
Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन 26 अगस्त को होगा लॉन्च

Vivo T4 Pro 5G: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Vivo अपना नया स्मार्टफोन T4 Pro 5G भारत में 26 अगस्त, 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे खास तौर पर परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन वाले यूजर्स के लिए ला रही है। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो आमतौर पर ग्राहकों को फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। Vivo T4 Pro में 7.53mm अल्ट्रा-स्लिम क्वॉड कर्ल्ड AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh की बैटरी मिलेगी। साथ इस फोन में 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स डिस्टेंस शॉट्स को बेहतरीन क्वॉलिटी में जूम के साथ कैप्चर कर पाएंगे। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Vivo T4 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo T4 Pro में 7.53mm अल्ट्रा-स्लिम क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें AI बेस्ड इमेजिंग फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इसमें AI Erase 2.0, AI Image Enhanced और AI Call Translation समेत कई पावरफुल स्पेक्स मिल सकते हैं।
  • इसके अलावा, Vivo T4 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि Vivo का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Pro का अपग्रेड होगा।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स डिस्टेंस शॉट्स को बेहतरीन क्वॉलिटी में जूम के साथ कैप्चर कर पाएंगे। यही नहीं, फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें