Get App

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा AI फीचर और 50MP कैमरा, जानें कीमत

Vivo T5x 5G: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भारत में अपना नया बजट T-सीरीज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 7200mAh की दमदार बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 टर्बो प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:21 PM
7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा AI फीचर और 50MP कैमरा, जानें कीमत
7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा AI फीचर और 50MP कैमरा

Vivo T5x 5G: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भारत में अपना नया बजट T-सीरीज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 7200mAh की दमदार बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 टर्बो प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कीमत और उपलब्धता की बात करें तो, Vivo T5x 5G तीन स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 18,999 रुपये है, 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये में उपलब्ध है और टॉप-एंड वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 22,999 रुपये है।

Vivo T5x 5G Cyber Green और Star Silver कलर में उपलब्ध है और इसकी बिक्री 24 मार्च, 2026 से Flipkart, Vivo India के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। स्मार्टफोन कंपनी ने इस नए फोन पर कुछ ऑफर्स की भी घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, जो ग्राहक HDFC, Axis, SBI बैंक कार्ड और UPI से खरीदारी करेगा उसे 2000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है।

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का डिस्प्ले है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले में एडवांस Eye Comfort Mode और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। कंपनी का दावा है कि यह BGMI और Free Fire गेम में 60 FPS तक की स्पीड पर 3 घंटे तक का स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें