Get App

Vivo V70 Series: Vivo V70 और V70 Elite जल्द होंगे लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Vivo V70 Series: Vivo जल्द ही अपने V सीरीज का अगला जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बार चीनी फोन निर्माता कंपनी एक अलग तरीका अपना रही है। स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo दो डिवाइस लॉन्च करेगी – स्टैंडर्ड V70 और एक नया V70 Elite मॉडल।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 2:05 PM
Vivo V70 Series: Vivo V70 और V70 Elite जल्द होंगे लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Vivo V70 और V70 Elite जल्द होंगे लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Vivo V70 Series: Vivo जल्द ही अपने V सीरीज का अगला जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बार चीनी फोन निर्माता कंपनी एक अलग तरीका अपना रही है। स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo दो डिवाइस लॉन्च करेगी – स्टैंडर्ड V70 और एक नया V70 Elite मॉडल। इसके अलावा, V70 का एक FE वेरिएंट भी बाद में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V70 और V70 Elite में कैमरा अपग्रेड

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo इस साल V70 और V70 Elite में Sony का बड़ा इमेज सेंसर लाने की योजना बना रहा है। ये सेंसर Zeiss लेंस के साथ मिलकर बेहतर लाइट सेंसिटिविटी और साफ क्वालिटी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, Vivo इमेज प्रोसेसिंग में भी सुधार कर सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कैमरा हार्डवेयर को Vivo के अपने AI-आधारित इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिलेगा, जो मुश्किल रोशनी वाले हालात में भी अच्छी फोटो लेने में मदद करेगी।

हालांकि, कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा Vivo V60 में 50MP का Sony IMX766 मेन कैमरा, 50MP का Sony IMX882 3x टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें