Get App

Vivo X300s के फीचर लीक, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 7100 mAh बैटरी, जानें कीमत

Vivo X300s: स्मार्टफोन कंपनी Vivo चीन में लॉन्च होने से पहले अपने अपकमिंग Vivo X300s के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। यह फोन मुख्य रूप से बैटरी बैकअप और गेमिंग परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस हैंडसेट को पहले MWC 2026 में X300 Max नाम से दिखाया गया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 1:36 PM
Vivo X300s के फीचर लीक, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 7100 mAh बैटरी, जानें कीमत
Vivo X300s के फीचर लीक, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 7100 mAh बैटरी

Vivo X300s: स्मार्टफोन कंपनी Vivo चीन में लॉन्च होने से पहले अपने अपकमिंग Vivo X300s के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। यह फोन मुख्य रूप से बैटरी बैकअप और गेमिंग परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस हैंडसेट को पहले MWC 2026 में X300 Max नाम से दिखाया गया था, जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इसकी अंतिम ब्रांडिंग Vivo X300s बताई। उम्मीद है कि यह डिवाइस 30 मार्च को चीन में लॉन्च होगा, जिसके बाद भारत में भी इसके आने की संभावना है। अब तक जो भी जानकारी मिली है और लीक हुई है, वह सब यहां दी गई है।

Vivo X300s के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बोक्सियाओ ने Weibo पर कन्फर्म किया है कि X300s में 7100 mAh की बैटरी होगी, जो Vivo X सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी क्षमता वाली बैटरी है। यह बैटरी फोर्थ-जेनरेशन के सिलिकॉन-एनोड तकनीक का उपयोग करती है, जिसके बारे में चीनी स्मार्टफोन निर्माता का दावा है कि यह पारंपरिक बैटरियों की तुलना में बैटरी लाइफ को बेहतर बनाती है। X300s में Global Direct Drive Power Supply 2.0 नामक एक अपडेटेड बायपास चार्जिंग सिस्टम भी मिलेगा। पुराने वर्जन सिर्फ गेमिंग के दौरान काम करते थे, लेकिन यह नई प्रणाली वीडियो स्ट्रीमिंग, रीडिंग और अन्य कई इस्तेमाल के दौरान भी काम करेगी। यह चार्जर से डायरेक्ट पावर सप्लाई करता है और लंबे समय तक इस्तेमाल में बैटरी पर दबाव कम करता है।

इसी अधिकारी ने पहले कन्फर्म किया था कि इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा जो 144Hz पर चलेगा और BOE Q10 Plus ल्यूमिनेसेंट मटेरियल से बना होगा, जिसमें सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Vivo का यह भी दावा है कि यह फोन बड़े MOBA गेम्स में नेटिव 144fps गेमप्ले को सपोर्ट करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें