चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने बुधवार को भारत में Vivo Y21 5G लॉन्च किया, जो इसके Y सीरीज का नया सदस्य है। इस हैंडसेट को नए Vivo Y11 5G के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों हैंडसेट भारत में कंपनी की वेबसाइट और अन्य ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Vivo Y21 5G तीन RAM और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है, जबकि Vivo Y11 5G दो स्टोरेज विकल्पों में मिलेगा। Vivo Y सीरीज के दोनों नए हैंडसेट 6,500mAh बैटरी से लैस हैं। दोनों में एक ही Octa Core MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
