Best Camera Smartphones Under ₹30,000: दुर्गा पूजा शुरू होते ही सड़कों पर रोशनी, जगमगाते दीये और लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे माहौल में अच्छी तस्वीरें खींचने के लिए एक बढ़िया कैमरा फोन होना जरूरी है। अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल, Amazon और Flipkart पर इन दिनों खास सेल चल रही है। इन सेल में ₹30,000 से कम कीमत वाले कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। इसके अलावा, ग्राहकों को बैंक ऑफर और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है।
