WhatsApp Plus: मेटा की कंपनी WhatsApp जल्द ही एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रही है, जिसे WhatsApp Plus कहा जा रहा है। यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री ही रहेगा। लेकिन जो लोग ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, वे पैसे देकर इस नए प्लान का इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि WhatsApp Plus में यूजर्स को ऐप को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने के ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं। यानी लोग चैट और ऐप के लुक को पहले से ज्यादा अपने तरीके से बदल पाएंगे।
