Get App

WhatsApp New Rules: ये रूल नहीं फॉलो किया तो 1 जनवरी 2027 से बंद हो जाएगा वॉट्सऐप? जानिए क्या है नया सिम-बाइंडिंग नियम

दूरसंचार विभाग के नए नियम के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और दूसरे मैसेजिंग ऐप चलाने के लिए फोन में रजिस्टर्ड सिम होना जरूरी होगा। अगर फोन में वह सिम नहीं है, तो ये ऐप काम करना बंद कर सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:27 PM
WhatsApp New Rules: ये रूल नहीं फॉलो किया तो 1 जनवरी 2027 से बंद हो जाएगा वॉट्सऐप? जानिए क्या है नया सिम-बाइंडिंग नियम
1 जनवरी 2027 से नया नियम लागू होने वाला है, जिसमें WhatsApp और Telegram चलाने के लिए फोन में सिम होना जरूरी होगा।

नई दिल्ली। अगर आप फोन में सिम कार्ड के बिना WhatsApp या Telegram चलाते हैं, तो नए साल से आपको परेशानी हो सकती है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग (SIM binding) जरूरी कर दी है। यह नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इसके तहत फोन में वही एक्टिव सिम होना जरूरी होगा, जिससे आपने ऐप पर अपना अकाउंट बनाया था।

इस नियम के मुताबिक, WhatsApp, Telegram और दूसरे मैसेजिंग ऐप चलाने के लिए फोन में वही सिम एक्टिव रखनी होगी, जिससे अकाउंट बनाया गया है। ऐप कंपनियों को 31 दिसंबर 2026 तक यह बदलाव करना होगा।

  • फोन से रजिस्टर्ड सिम निकालने पर ऐप काम करना बंद कर सकता है।
  • सिम बंद होने या बदलने पर भी ऐप चलाने में परेशानी हो सकती है।
  • ऐप दोबारा चलाने के लिए फोन में वेलिड सिम लगानी होगी।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें