Get App

Google Pixel 10 Vs Samsung Galaxy S25: कौन सा स्मार्टफोन है कैमरा, फीचर और कीमत में बेस्ट? जानें

Google Pixel 10 Vs Samsung Galaxy S25: Samsung की Galaxy S सीरीज लंबे समय से प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की पहचान रही है। लेकिन इस बार Google Pixel 10 ने इसे कड़ी टक्कर दी है। Galaxy S25 का वजन सिर्फ 165 ग्राम है, वहीं, Pixel 10 का वजन 204 ग्राम है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 17:03
Google Pixel 10 Vs Samsung Galaxy S25: कौन सा स्मार्टफोन है कैमरा, फीचर और कीमत में बेस्ट? जानें

Google Pixel 10: परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
Google Pixel 10 Tensor G5, TSMC की 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है जो तेज स्पीड और बेहतर पावर मैनेजमेंट का वादा करता है। इसमें ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI से एडवांस्ड फोटो एडिटिंग, जूम और टेक्स्ट प्रेडिक्शन जैसे टूल्स मिलते हैं।

कैमरे की बात करें तो फोन में पहली बार टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा, 10.8MP टेलीफोटो लेंस और 13MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं। सभी कैमरे 20x Super Res Zoom और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। साथ ही AI टूल्स जैसे Camera Coach भी इसमें मौजूद हैं।

बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10 में 5000mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, वायरलेस चार्जिंग की स्पीड अब भी 15W तक सीमित है। इस फोन का बड़ा अपग्रेड है Qi2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट, जिसमें Apple MagSafe जैसा Magnetic Power Profile शामिल है।

कीमत और वेरिएंट्स
भारत में Google Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है जिसमें 256GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट मिलता है। यह Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25: परफॉर्मेंस और फीचर
वहीं, Samsung Galaxy S25 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Samsung अपने Galaxy AI पैकेज में ट्रांसलेशन, प्रोडक्टिविटी और कैमरा से जुड़े फीचर्स देता है। दिलचस्प बात यह है कि Galaxy डिवाइस Google के AI टूल्स को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स को दोनों का फायदा मिलता है।

Galaxy S25 में 50MP का मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो Pixel 10 में 10.5MP ऑटोफोकस लेंस है जबकि Galaxy S25 में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Galaxy S25 में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कितनी है कीमत?
Samsung Galaxy S25 की कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 80,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल के लिए 92,999 रुपये है। यह Icy Blue, Silver Shadow, Navy और Mint कलर ऑप्शंस में आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें