Get App

200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi 18 Fold होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट

Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप मॉडल, 18 Fold के बारे में जानकारी दी है और यह भी कन्फर्म किया है कि यह डिवाइस 7 सितंबर, 2026 को चीन में लॉन्च होगा। इस डिवाइस का कैमरा Leica के साथ मिलकर बनाया गया है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फोन बेहतरीन फोटो क्वालिटी देगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 3:31 PM
200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi 18 Fold होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट
200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi 18 Fold होगा लॉन्च

Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप मॉडल, 18 Fold के बारे में जानकारी दी है और यह भी कन्फर्म किया है कि यह डिवाइस 7 सितंबर, 2026 को चीन में लॉन्च होगा। इस डिवाइस का कैमरा Leica के साथ मिलकर बनाया गया है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फोन बेहतरीन फोटो क्वालिटी देगा। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह फोन चीन के बाहर भी आएगा या नहीं। अगर Xiaomi के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो कंपनी की Mix Fold सीरीज चीन के बाहर लॉन्च नहीं हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं Xiaomi 18 Fold के कैमरा, स्पेसिफिकेशंस और दूसरे फीचर्स के बारे में अब तक सामने आई सभी जरूरी जानकारी।

Xiaomi 18 Fold का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 18 Fold में 5.38-इंच का कवर डिस्प्ले और 7.58-इंच का प्राइमरी LTPO OLED डिस्प्ले होगा। इसके अंदर वाले डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। यह फोन 3nm प्रोसेस पर आधारित Xiaomi XRing O3 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 16GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। साथ ही, इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जो 67W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह डिवाइस Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और इसमें HyperOS 4 स्किन मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो, Xiaomi 18 Fold में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200MP का प्राइमरी Leica Summilux शूटर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए, इस डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें