Get App

YouTube पर Views गिनने का तरीका बदला, अब वीडियो चलाते ही बढ़ेगा काउंट! जानें नया नियम

YouTube वीडियो पर व्यूज को ट्रैक करने का अपना तरीका बदल रहा है। प्लेटफ़ॉर्म ने घोषणा की है कि 24 अगस्त से, वह सभी तरह के वीडियो फॉर्मेट – जिसमें लंबे वीडियो और Shorts शामिल हैं – के लिए व्यूज गिनने का एक ही तरीका अपनाएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 11:53 AM
YouTube पर Views गिनने का तरीका बदला, अब वीडियो चलाते ही बढ़ेगा काउंट! जानें नया नियम
YouTube ने बदल दिया Views का खेल! अब Autoplay होते ही भी जुड़ सकता है View

YouTube Views: YouTube वीडियो पर व्यूज को ट्रैक करने का अपना तरीका बदल रहा है। प्लेटफ़ॉर्म ने घोषणा की है कि 24 अगस्त से, वह सभी तरह के वीडियो फॉर्मेट – जिसमें लंबे वीडियो और Shorts शामिल हैं – के लिए व्यूज गिनने का एक ही तरीका अपनाएगा। यानी अब जैसे ही वीडियो प्ले होगा और उसका पहला फ्रेम दिखाई देगा, उसी समय एक व्यू काउंट हो जाएगा।

YouTube ने X पर एक पोस्ट में इस बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि व्यू गिनने के लिए किसी न्यूनतम वॉच टाइम की जरूरत नहीं होगी। YouTube का कहना है कि इस बदलाव से क्रिएटर्स को उम्मीद हो सकती है कि "आगे चलकर उनके कुल व्यू काउंट तेजी से बढ़ेंगे।"

प्लेटफॉर्म का कहना है कि इससे क्रिएटर्स को ब्रांड डील्स से ज़्यादा फायदा उठाने में मदद मिलेगी। YouTube ने लिखा, "हम व्यूज को स्टैंडर्डाइज कर रहे हैं ताकि YouTube पर क्रिएटर्स की असल पहुंच (एक्सपोजर) का सही पता चल सके, जिससे ब्रांड पार्टनर्स को उनकी वैल्यू दिखाना आसान हो जाए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें