Get App

लेओवर नहीं, मिनी वेकेशन! इन देशों में स्टॉपओवर से घूमें एक और खूबसूरत जगह

यदि आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लाइट बुक करने से पहले एयरलाइन के स्टॉपओवर ऑफर्स जरूर चेक करें। लंबे लेओवर को आप ज्यादा घूमने-फिरने के मौके में बदल सकते हैं और बिना अलग से पूरी ट्रिप प्लान किए एक और शहर एक्सप्लोर कर सकते हैं। इससे ट्रिप का एक्सपीरियंस भी खास बन सकता है और कई बार होटल या दूसरी फैसिलिटी पर बचत का मौका भी मिल सकता है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 12:26
लेओवर नहीं, मिनी वेकेशन! इन देशों में स्टॉपओवर से घूमें एक और खूबसूरत जगह

1. पुर्तगाल
TAP एयर पुर्तगाल से सफर करते समय लिस्बन या पोर्टो में 10 दिनों तक स्टॉपओवर करने का ऑप्शन मिल सकता है। इससे फ्लाइट के बीच इन खूबसूरत शहरों को घूमने का मौका मिल जाता है।2. इथियोपिया
इथियोपियन एयरलाइंस में 8 से 24 घंटे के लेओवर पर कुछ पैसेंजर को होटल, खाना और एयरपोर्ट ट्रांसफर जैसी फैसिलिटी मिल सकती हैं। अदीस अबाबा में स्टॉपओवर के लिए ट्रांजिट वीजा फैसिलिटी भी मिल हो सकती है।

3. फिजी
फिजी एयरवेज से ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड जाते समय नाडी में तीन दिन तक रुकने का मौका मिल सकता है। इससे लंबी जर्नी के बीच फिजी घूमने और वहां का खूबसूरत नजारा देखने का मौका भी मिल जाता है। समुद्र, बीच और खूबसूरत द्वीपों का आनंद लेने के लिए यह स्टॉपओवर खास हो सकता है।

4. दुबई
एमिरेट्स का ‘दुबई कनेक्ट’ प्रोग्राम लंबे लेओवर वाले पसगर के लिए खास है। एलिजिबल ट्रैवलर को होटल, खाना और एयरपोर्ट ट्रांसफर जैसी फैसिलिटी मिल सकती हैं। कुछ पैसेंजर को वीजा फैसिलिटी भी मिल सकती है।

5. जापान
जापान एयरलाइंस की लंबी दूरी की फ्लाइट से टोक्यो या ओसाका के रास्ते सफर करने पर स्टॉपओवर का मौका मिल सकता है। JAL का जापान एक्सप्लोरर पास लेकर देश के कई शहरों को घरेलू फ्लाइट से भी देखा जा सकता है।

6. आइसलैंड
आइसलैंडएयर से यूरोप जाते समय रेकजाविक में सात रातों तक स्टॉपओवर करने का मौका मिल सकता है। यानी एक ही इंटरनेशनल ट्रिप में आइसलैंड घूमने का प्लान भी बनाया जा सकता है। इस दौरान झरने, ज्वालामुखी और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिल सकता है।

7. तुर्की
इस्तांबुल के रास्ते इंटरनेशनल फ्लाइट लेने वाले एलिजिबल पैसेंजर को टर्किश एयरलाइंस के स्टॉपओवर प्रोग्राम का फायदा मिल सकता है। इसके प्रोग्राम में इस्तांबुल में कुछ रातों के लिए होटल की फैसिलिटी मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें