Get App

मालदीव से सस्ते और मालदीव से ज्यादा खूबसूरत, ये 9 डेस्टिनेशन जिसके बारे में 90 % लोग नहीं जानते!

मालदीव घूमने का सपना तो हर किसी के मन में होता है लेकिन कई बार यहां की ट्रिप प्लानिंग बजट से बाहर हो जाती है, ऐसे में दुनिया के ये खूबसूरत डेस्टिनेशन बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। पानी के ऊपर बने विला, जांजीबार के सफेद रेत वाले समुद्र तट, UNESCO की लिस्ट में शामिल स्टोन टाउन, क्रिस्टल क्लियर लैगून और वर्ल्ड क्लास डाइविंग जैसे एक्सपीरियंस यहां कम खर्च में मिल सकते हैं। सही प्लानिंग और बजट के साथ आप अपनी अगली बीच वेकेशन को लग्जरी , रोमांच और यादगार एक्सपीरियंस से भर सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 5:05 PM
मालदीव से सस्ते और मालदीव से ज्यादा खूबसूरत, ये 9 डेस्टिनेशन जिसके बारे में 90 % लोग नहीं जानते!

मालदीव अपने ओवरवॉटर विला, सफेद रेत वाले बीच और नीले समुद्र के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो निराश होने की जरूरत नहीं। दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत द्वीप और बीच डेस्टिनेशन हैं, जहां आपको शानदार नज़ारे, लग्जरी रिसॉर्ट और यादगार छुट्टियों का एक्सपीरियंस मालदीव से कम खर्च में मिल सकता है:

शर्म अल शेख, मिस्र (Sharm El Sheikh, Egypt) – वर्ल्ड क्लास डाइविंग और रेड सी का रोमांच

अगर आपकी पहली पसंद स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग है, तो मिस्र का शर्म अल शेख शानदार विकल्प है। यहां का रेड सी अपने रंग-बिरंगे कोरल रीफ और साफ पानी के लिए फेमस है। लग्जरी रिसॉर्ट्स भी मालदीव की तुलना में थोड़ी कम कीमत पर अवेलेबल हैं। इसके अलावा यहां सालभर धूप वाला मौसम रहता है, जिससे लगभग हर सीजन में बीच एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है। रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास अट्रैक्शन रखती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें