जानें क्यों फ्लाइट पकड़ने से पहले नहीं, बल्कि सिक्योरिटी के बाद चमकानी चाहिए जरूरी चीजें!
एयरपोर्ट की सिक्योरिटी ट्रे को हर दिन हजारों लोग छूते हैं। रिसर्च बताती है इन ट्रे पर बैक्टीरिया और वायरस मौजूद हो सकते हैं, जो फोन, पासपोर्ट, लैपटॉप और दूसरे सामान से आपके हाथों तक पहुंच सकते हैं। इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि सिक्योरिटी चेक पूरा होने के बाद हाथों के साथ-साथ फोन, पासपोर्ट और दूसरे जरूरी सामान को भी सैनिटाइज करें। यह छोटी-सी आदत इंफेक्शन को फैलने से रोक सकती है।
एयर ट्रेवलिंग में ज्यादातर लोग सिक्योरिटी चेक पार करते ही सीधे बोर्डिंग गेट की ओर बढ़ जाते हैं, लेकिन इसी टाइम पर वे एक ऐसी गलती कर बैठते हैं जो उन्हें बैक्टीरिया और वायरस के कांटेक्ट में ला सकती है। इसलिए हमेशा सिक्योरिटी चेक के तुरंत बाद फोन, पासपोर्ट और हाथों को सैनिटाइज करना एक छोटी-सी लेकिन बहुत जरूरी आदत है।
सिक्योरिटी ट्रे (Security Tray)
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के समय हर पैसेंजर को अपना फोन, पासपोर्ट, लैपटॉप, बेल्ट और दूसरे सामान प्लास्टिक की ट्रे में रखना पड़ता है। यही ट्रे कुछ ही मिनटों में कई पैसेंजर के पास से गुजरती रहती हैं। इनमें पहले भी किसी के जूते, बैग या दूसरी चीजें रखी गई हो सकती हैं, इसलिए इसपर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस मौजूद हो सकते है। यही वजह है कि एक्सपर्ट इन्हें एयरपोर्ट की सबसे ज्यादा इंफेक्शन वाली चीज मानते हैं।
स्टडी के नतीजे (Research Findings)
फिनलैंड के हेलसिंकी-वंटा एयरपोर्ट पर एक रिसर्च की गयी। जिसमे एयरपोर्ट के कई सरफेस की चेकिंग की गई। स्टडी में पाया गया कि सिक्योरिटी ट्रे पर वायरस दूसरी जगहों से ज्यादा मिले। इनमें सर्दी-जुकाम फैलाने वाला राइनोवायरस (Rhinovirus) और इन्फ्लूएंजा वायरस (Influenza Virus) भी पाए गए। इस स्टडी में टॉयलेट की सरफेस पर भी ऐसे रेस्पिरेटरी वायरस नहीं मिले, जितने सिक्योरिटी ट्रे पर मिले थे।
फोन और पासपोर्ट को ज्यादा रिस्क (Phone & Passport)
सिक्योरिटी चेक के दौरान फोन, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और लैपटॉप जैसी चीजें सीधे ट्रे के कांटेक्ट में आती हैं। इसके बाद ज्यादातर लोग बिना साफ किए इनका उपयोग करते हैं। फोन को बार-बार चेहरे और हाथों से छूने की आदत के कारण इंफेक्शन का खतरा और बढ़ सकता है। इसलिए सिक्योरिटी चेक पूरा होने के बाद इन सभी जरूरी सामान को सैनिटाइज करना सही है।
सिर्फ हाथ नहीं, सामान भी करें साफ (Sanitize Your Essentials)
ज्यादातर लोग केवल हाथों पर सैनिटाइजर लगाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट कहते है सिर्फ यही काफी नहीं है। फोन, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, लैपटॉप और ईयरबड्स जैसी चीजें भी दिनभर कई बार हाथों के कांटेक्ट में आती हैं। यदि इन्हें साफ नहीं किया जाए, तो हाथ दोबारा दूषित हो सकते हैं। इसलिए हाथों के साथ-साथ इन जरूरी सामान को भी सैनिटाइज करना चाहिए।
एयरपोर्ट की दूसरी हाई-टच जगहें (High-Touch Surfaces)
सिक्योरिटी ट्रे के अलावा एयरपोर्ट पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां सबसे ज्यादा लोग हाथ लगाते हैं। इनमें सेल्फ-चेक-इन कियोस्क, पेमेंट मशीन, एस्केलेटर और सीढ़ियों की रेलिंग, पासपोर्ट कंट्रोल काउंटर, ट्रॉली के हैंडल और बच्चों के खेलने की जगहें शामिल हैं। इन जगहों को छूने के बाद बिना हाथ साफ किए आंख, नाक या मुंह को छूने से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।
खुद को रखें सुरक्षित (Prevention Tips)
ट्रिप में अपने बैग में हमेशा छोटा हैंड सैनिटाइजर या डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स रखें। सिक्योरिटी चेक पूरा होने के बाद सबसे पहले हाथों को सैनिटाइज करें। इसके बाद फोन, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और लैपटॉप जैसी चीजों को भी साफ करें। बिना हाथ साफ किए चेहरे, आंख, नाक या मुंह को न छुएं। ये छोटी-छोटी आदते आपकी जर्नी को सेफ बना सकती हैं।
छोटी आदत, बड़ा बचाव (Healthy Travel Habit)
एयरपोर्ट पर हर दिन हजारों लोग एक ही जगह और एक जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह सोच सकते ही कि आपकी सिक्योरिटी ट्रे में आपसे पहले क्या रखा गया था। इसलिए सिक्योरिटी चेक के तुरंत बाद सैनिटाइज करने की आदत अपनाना इंफेक्शन को कम करने का आसान तरीका है। यह आदत आपके साथ आपकी फैमिली की भी सुरक्षा करती है।