महादेव की कृपा होगी तो जरूर होंगे अमरनाथ की यात्रा, पर जाने से पहले भूले नहीं ये डॉक्यूमेंट वरना लौटना पड़ जायेगा!

अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का बड़ा केंद्र होती है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से लोग इस पवित्र यात्रा पर पहुंचते हैं, लेकिन ट्रैवल से पहले कुछ जरूरी तैयारियां करना बेहद जरूरी होता है। खासकर डोक्युमेंट, रजिस्ट्रेशन पर्ची और ठहरने की व्यवस्था की जानकारी पहले से रखना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी तिरप में परेशानी खड़ी कर सकती है। जानिए अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी, जो आपके सफर को आसान बना सकती है।

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 10:49 AM

अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले जरूरी नियमों और डॉक्यूमेंट की जानकारी होना बेहद जरूरी है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिसके लिए प्रशासन द्वारा कुछ जरूरी प्रोसीजर होता हैं। ट्रैवल के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए सभी डॉक्यूमेंट और व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर लें। आइए जानते हैं अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी:

1. श्रीनगर पहुंचने से पहले होटल बुकिंग रखें तैयार

Amarnath Yatra - Ashoka Holidays


जो ट्रैवलर श्रीनगर या आसपास के क्षेत्रों में रुकने की प्लानिंग बना रहे हैं, उन्हें होटल या ठहरने की जगह की बुकिंग का सर्टिफिकेट साथ रखना चाहिए। भीड़भाड़ वाले ट्रैवल सीजन में होटल जल्दी भर जाते हैं और कई बार सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान ठहरने की जानकारी मांगी जा सकती है। होटल बुकिंग की रसीद या कन्फर्मेशन मैसेज मोबाइल में सेव रखें और हो सके तो उसकी एक कॉपी भी साथ रखें। इससे ट्रिप में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

2. अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

Aerial Drone View of Amarnath Cave Temple Entrance nestled in an Icy Ravine High in the Himalayas during winter showcasing a breathtaking high altitude landscape

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ रखना जरुरी होता है। ट्रैवल के लिए सबसे जरूरी यात्रा परमिट/रजिस्ट्रेशन स्लिप होती है। इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैलिड फोटो आइडेंटिटी कार्ड्स साथ रखना जरूरी है। ट्रैवलर को Compulsory Health Certificate - CHC भी जमा करना होता है, क्योंकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में ट्रैवल के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरुरी होता है। डॉक्यूमेंट की कमी होने पर जर्नी में परेशानी आ सकती है।

3. चेकपोस्ट पर दिखानी होगी ट्रैवल स्लिप

Way Of Shri Amarnath Ji Yatra Photos, Download The BEST Free Way Of Shri Amarnath Ji Yatra Stock Photos & HD Images

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई जगहों पर चेकिंग की जाती है। चेकपोस्ट पर ट्रैवलर को अपना ट्रैवल परमिट/रजिस्ट्रेशन पर्ची और आइडेंटिटी कार्ड दिखाना पड़ सकता है। प्रशासन द्वारा जारी इस पर्ची में ट्रैवलर की ट्रिप की परमिशन और जरूरी जानकारी दर्ज होती है। बिना वैलिड परमिट के किसी भी ट्रैवलर को आगे जाने की परमिशन नहीं दी जा सकती। इसलिए जर्नी शुरू करने से पहले सभी डाक्यूमेंट्स की चेकिंग कर लेना बेहतर होता है।

4. ट्रैवल के दौरान जरूरी सामान और सावधानियां

Amarnath Yatra - A Spiritual Getaway of India – India-Tours

अमरनाथ यात्रा ऊंचाई वाले और कठिन पहाड़ी क्षेत्र में होती है, इसलिए ट्रैवलर को जरूरी सामान की तैयारी पहले से करनी चाहिए। गर्म कपड़े, दवाइयां, जरूरी कागजात, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक और आइडेंटिटी कार्ड हमेशा अपने पास रखें। मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए बारिश से बचाव के लिए सामान भी रखना जरूरी है। बुजुर्ग ट्रैवलर और हेल्थ प्रॉब्लम वाले लोगों को जर्नी से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ठीक होता है।

5. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और परमिट की जानकारी

Why Do The Dates Of Amarnath Yatra Change Every Year What Is The Reason Behind It - Amarnath Yatra 2026: हर साल क्यों बदल दी जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? जानिए

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं को सबसे पहले ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। ट्रैवल परमिट मिलने के बाद हीरूट से आगे बढ़ने की परमिशन दी जाती है। रजिस्ट्रेशन के दौरान सही जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करना जरुरी होता है।

6. सेफ ट्रिप के लिए पहले से करें तैयारी

"Amarnath

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।