Get App

माउंट आबू से लेकर उदयपुर तक...अरावली की पहाड़ियों में बसे ये जगहें घूमने के लिए हैं बेस्ट

राजस्थान, हरियाणा और गुजरात से होते हुए दिल्ली तक फैली अरावली हिल्‍स भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला मानी जाती है। अरावली हिल्स प्रकृति, इतिहास और सुकून का अच्छा मेल पेश करती हैं, जहां दोस्त और परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताना एक यादगार अनुभव बन सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 9:25 PM
माउंट आबू से लेकर उदयपुर तक...अरावली की पहाड़ियों में बसे ये जगहें घूमने के लिए हैं बेस्ट
अरावली की ये जगहें आपकी छुट्टी को यादगार बना सकती हैं (Photo: Canva)

इन दिनों अरावली हिल्‍स काफी चर्चा में हैं। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात से होकर दिल्ली तक फैली अरावली रेंज भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक मानी जाती है। ये पूरा इलाका खूबसूरत नजारों, ऐतिहासिक किलों, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। अरावली हिल्‍स में प्रकृति, इतिहास और सुकून का अच्छा मेल पेश मिलता हैं। आप यहां पर दोस्त और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो अरावली की ये चुनिंदा जगहें घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। अरावली की ये जगहें आपकी छुट्टी को यादगार बना सकती हैं।

माउंट आबू

अरावली के दक्षिणी हिस्से में स्थित माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, ठंडी हवा और हरियाली लोगों को खूब पसंद आती है। दिलवाड़ा मंदिर, नक्की झील और सनसेट पॉइंट यहां की प्रमुख घूमने की जगहें हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें