कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां जाकर दिल कह उठता है यह सपना है, या सचमुच हम यहां आ गए?
दुनिया में कई ऐसे डेस्टिनेशन्स हैं जो सिर्फ अकोमोडेशन नहीं, बल्कि जीवन का अनुभव बेचते हैं जहां खर्च की कोई सीमा नहीं, और सिर्फ खासियत ही खासिययत है।
वास्तव में कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो काफी महंगी होता हैं लेकिन अगर वहां चले गए तो आपका हर पल खास होता हैं।
ऐसे में आज आपको दुनिया की ऐसी लग्जरी जगहों के बारे में बताएंगे जो काफी खूबसूरत है।
मालदीव
छुट्टियां मनाने या घूमने के लिहाज से मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में आता है। हिंद महासागर में मौजूद ये द्वीपीय देश जनसंख्या और क्षेत्र के लिहाज से एशिया का सबसे छोटा देश है। आपको बता दें, मालदीव में कुल 1,192 द्वीप हैं, जिसमें से सिर्फ 200 द्वीपों पर ही लोगों का बसेरा है।
मोनाको
मोनाको रियासत, भूमध्य सागर के नीले पानी के किनारे बसा एक छोटा सा शहर-राज्य, अपनी भव्यता और धन-संपदा के लिए प्रसिद्ध है। पैलेस प्रिंसियर, राजकुमारी ग्रेस का पूर्व निवास और उनके पुत्र, प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय का वर्तमान निवास, चट्टान से घिरे मध्ययुगीन मोनाको-विले के शीर्ष पर स्थित है।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड में अद्भुत दृश्य, मनमोहक , मौसमी वनस्पतियां और जीव-जंतु हैं। यहां की खूबसूरत अल्पाइन पहाड़ियां सीधे कहानी की किताबों जैसे गांवों से ली गई हैं। यहां की यात्रा करते हुए, आपको क्रिस्टल-क्लियर झीलें, सुरम्य बस्तियां और खूबसूरत ग्लेशियर देखने को मिलेंगे, जो पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षक स्थान हैं।
दुबई
लग्जरी जगहों में से एक है दुबई जो आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। ये जर्नी हमेशा आपके जहन में रहती है। जो लोग पहली बार विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं उन्हें अपनी ट्रिप को लेकर अलग ही एक्साइटमेंट रहता है। दुबई के सबसे खास अट्रैक्शन पॉइंट में बुर्ज खलीफा शामिल है। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे लंबी इमारत और दुबई की सबसे प्रसिद्ध जगह है।
सेशेल्स
सेशेल्स, हिंद महासागर में मुख्य भूमि अफ्रीका और केन्या के पूर्व में स्थित 115 शानदार द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल-सा साफ पानी और प्राचीन समुद्र तटों के साथ, सेशेल्स धरती पर एक सच्चा स्वर्ग है।
ये जगहें काफी फेमस और काफी सुंदर है जो काफी महंगी भी है लेकिन यहां की सुंदरता देख आपका मन बार-बार आने को कहेगा।
Story continues below Advertisement