क्या आप भी 2 दिनों के वीकेंड का प्लान सोच रहे हैं तो दिल्ली के पास की ये जगहें जरूर जाएं, जो आपके वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट

Weekend Plans: जिन्दगी की भाग-दौड़ से थोड़ा ब्रेक मिल जाए तो मन करता है कि कहीं पास में ही घूमने निकल जाएं। दिल्ली-NCR के आस-पास ऐसे कई शानदार डेस्टिनेशन हैं, जहां वीकेंड या 2 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं और वो भी कम बजट में।

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
दिल्लीःएनसीआर के आस-पास की ये जगहें हैं शानदार

दिल्ली NCR में रहने वाले लोगों के लिए वीकेंड मतलब भीड़ से दूर कहीं सुकून पाने का मौका। लेकिन लंबी छुट्टियों के लिए वक्त निकालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में 2 दिन की शॉर्ट ट्रिप सबसे अच्छा विकल्प है, और अच्छी बात ये कि दिल्ली के आस-पास कई ऐसी जगहें हैं जहां कम पैसों में, कम समय में भी बेहतरीन यात्रा का मजा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी शानदार लोकेशन जहां इस वीकेंड बैग पैक करके निकल सकते हैं।

नीमराना – इतिहास और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बो

दिल्ली से करीब 120km दूर, अलवर जिले में मौजूद नीमराना फोर्ट अब एक खूबसूरत हैरिटेज होटल बन चुका है। यहां आप किले में घूमें, आसपास की शॉपिंग का मजा लें, स्विमिंग करें, कैंपिंग और जिपलाइनिंग भी कर सकते हैं। शाम की रौशनी में किले से सूरज ढलता देखना शानदार एक्सपीरिएंस है। फैमिली या दोस्तों के साथ इस शॉर्ट ट्रिप की यादें हमेशा ताजगी देंगी।

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी – प्रकृति के करीब


अगर आप नेचर लवर हैं तो दिल्ली से सिर्फ 50-55km दूर है सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी। सर्दियों में दुनिया भर की कई तरह की परिंदे यहीं आते हैं। बच्चों के लिए एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों और बड़ों के लिए सुकूनभरा माहौल , यहां हर किसी के लिए कुछ है।

दमदामा लेक – वाटर स्पोर्ट्स और पिकनिक का मजा

गुरुग्राम के आसपास मौजूद दमदामा लेक फैमिली और फ्रेंड्स पिकनिक के लिए बेस्ट है। यहां बोटिंग, कयाकिंग, क्लाइम्बिंग जैसे कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। लेक किनारे बैठकर ताजगी भरी हवा का आनंद लें और कैमरे में शानदार तस्वीरें कैद करें।

जयपुर – पिंक सिटी की रॉयल सैर

दिल्ली से सुबह निकलें तो 5-6 घंटे में जयपुर पहुंच सकते हैं। किले, महल, बाजार और रॉयल राजस्थानी खाना सबकुछ मिलेगा। हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, बापू बाजार जैसी जगहें 2 दिनों में आराम से कवर की जा सकती हैं।

करनाल – ऐतिहासिक और नेचुरल स्पॉट्स

दिल्ली से 120km के करीब ये हरियाणा का शहर शांति और हरियाली के साथ ऐतिहासिक जगहों के लिए जाना जाता है। करनाल लेक में बोटिंग करें, अटल पार्क में बच्चों की मस्ती, और पुराने मंदिर या स्मारकों को देखें। वीकेंड के लिए बढ़िया डेस्टिनेशन।

मसूरी – पहाड़ों की गोद में सुकून

अगर आप शहरी लाइफ से पहाड़ों की तरफ रुख करना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए सही है। दिल्ली से रात में बस लें तो सुबह-सुबह मसूरी के प्यारे मौसम में पहुंच जाएंगे। सनसेट पॉइंट, मंकी पॉइंट, घूमने-फिरने के साथ लैंडोर की शांति में खुद को रिचार्ज करें।

नैनीताल – लेक सिटी की खूबसूरती

नैनीताल दिल्ली से बस से लगभग 7 घंटे की दूरी पर है। नैनी झील में बोटिंग, सनराइज और सनसेट देखने के अलग-अलग पॉइंट्स, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग, और आसपास के फेमस मंदिरों का दर्शन – यहां 2 दिन में भी आपके घूमने का मन पूरा नहीं भरेगा।

इन जगहों में से ज्यादातर दिल्ली से रोड ट्रिप के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। 2 दिन के लिए इन डेस्टिनेशंस का ट्रिप लगभग ₹2,000 से ₹6,000 के बजट में हो सकता है। बस अपने बैग पैक करें और निकल पड़ें क्योंकि जिंदगी के बेस्ट लम्हों के लिए हमेशा लंबी छुट्टी का इंतजार नहीं करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।