साउथ अमेरिका के इस देश ने दिया भारतीयों को बड़ा तोहफा, वीजा के लिए बस एक शर्त है जरूरी

अर्जेंटीना सरकार ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर को बड़ी राहत दी है। अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने बुधवार को बताया कि यह अर्जेंटीना और भारत दोनों के लिए खुशी की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना भारतीय टूरिस्टों का स्वागत करने के लिए एक्साईटेड है।

अपडेटेड Aug 31, 2025 पर 10:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब जिन भारतीय नागरिकों के पास वैध अमेरिकी टूरिस्ट वीजा है, उनको अर्जेंटीना में अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी (Photo: Canva)

अगर आप पिछले कुछ समय से साउथ अमेरिका के खूबसूरत देश अर्जेंटीना घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन लंभी वीजा प्रक्रिया से परेशान है तो आपके लिए खुशखबरी है। अर्जेंटीना सरकार ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर को बड़ी राहत दी है। अब जिन भारतीय नागरिकों के पास वैध अमेरिकी टूरिस्ट वीजा है, उन्हें अर्जेंटीना जाने के लिए अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय टूरिस्टों के लिए साउथ अमेरिका के इस खूबसूरत शहर में घूमने का यह बेहतरीन अवसर है।

अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने बुधवार को बताया कि यह अर्जेंटीना और भारत दोनों के लिए खुशी की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना भारतीय टूरिस्टों का स्वागत करने के लिए एक्साईटेड है।

आसानी से जा सकते हैं अर्जेंटीना


मारियानो कॉसिनो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अर्जेंटीना सरकार ने अमेरिकी वीजा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए देश में प्रवेश की प्रक्रिया आसान कर दी है। जारी नोटिस के मुताबिक, अमेरिकी टूरिस्ट वीजा वाले भारतीय अब अर्जेंटीना जाने के लिए अलग वीजा आवेदन किए बिना प्रवेश कर सकेंगे।" ये फैसला उस समय आया है जब भारत और अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं।

इस नए नियम के मुताबिक, अब जिन भारतीय नागरिकों के पास वैध अमेरिकी टूरिस्ट वीजा है, उनको अर्जेंटीना में अलग से वीजा की जरूरत नहीं होगी। इस फैसले से भारतीय यात्रियों का समय और खर्च दोनों ही बचेंगे।

ये डाक्युमेंट होने जरूरी

  • यात्रा के समय वैलिड अमेरिकी वीजा होना चाहिए।
  • पासपोर्ट की वैलिड कम से कम छह महीने होनी चाहिए।
  • इमिग्रेशन पर वापसी की फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग का डाक्युमेंट मांगा जा सकता है।
  • टूरिस्ट के लिए अधिकतम 90 दिन तक रुकने की अनुमति है।
  • साउथ अमेरिका घूमने वाले भारतीयों के लिए ये वीजा छूट बड़ा बदलाव है।
  • अर्जेंटीना अब पहले से ज्यादा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कैसे पहुंचे अर्जेंटीना

ज्यादातर विदेशी टूरिस्ट अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स मिनिस्ट्रो पिस्टारिनी एयरपोर्ट (एजीजा) पहुंचते हैं। यहां न्यूयॉर्क, मियामी, अटलांटा, ह्यूस्टन जैसे अमेरिकी शहरों और मैड्रिड, रोम, पेरिस, एम्स्टर्डम व फ्रैंकफर्ट जैसे यूरोपीय शहरों से सीधी उड़ानें मिलती हैं। भारतीयों के लिए दिल्ली से ब्यूनस आयर्स का रूट सबसे ज्यादा लिया जाता है, जिसमें लगभग 25 घंटे लगते हैं और खर्च करीब ₹62,000 से ₹96,000 तक होता है। अर्जेंटीना घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से दिसंबर तक होता है, जब मौसम सुखद और घूमने लायक रहता है। इस दौरान यहां पर ट्रेकिंग और आउटडोर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।

केरल की खूबसूरती ने बॉलीवुड को दी अपनी अलग ही छाप, जानिए साउथ की ये खूबसूरत जगहें जहां बनी 10 से भी ज्यादा मूवीज !

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।