Get App

साउथ अमेरिका के इस देश ने दिया भारतीयों को बड़ा तोहफा, वीजा के लिए बस एक शर्त है जरूरी

अर्जेंटीना सरकार ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर को बड़ी राहत दी है। अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने बुधवार को बताया कि यह अर्जेंटीना और भारत दोनों के लिए खुशी की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना भारतीय टूरिस्टों का स्वागत करने के लिए एक्साईटेड है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 31, 2025 पर 10:35 PM
साउथ अमेरिका के इस देश ने दिया भारतीयों को बड़ा तोहफा, वीजा के लिए बस एक शर्त है जरूरी
अब जिन भारतीय नागरिकों के पास वैध अमेरिकी टूरिस्ट वीजा है, उनको अर्जेंटीना में अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी (Photo: Canva)

अगर आप पिछले कुछ समय से साउथ अमेरिका के खूबसूरत देश अर्जेंटीना घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन लंभी वीजा प्रक्रिया से परेशान है तो आपके लिए खुशखबरी है। अर्जेंटीना सरकार ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर को बड़ी राहत दी है। अब जिन भारतीय नागरिकों के पास वैध अमेरिकी टूरिस्ट वीजा है, उन्हें अर्जेंटीना जाने के लिए अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय टूरिस्टों के लिए साउथ अमेरिका के इस खूबसूरत शहर में घूमने का यह बेहतरीन अवसर है।

अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने बुधवार को बताया कि यह अर्जेंटीना और भारत दोनों के लिए खुशी की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना भारतीय टूरिस्टों का स्वागत करने के लिए एक्साईटेड है।

आसानी से जा सकते हैं अर्जेंटीना

मारियानो कॉसिनो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अर्जेंटीना सरकार ने अमेरिकी वीजा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए देश में प्रवेश की प्रक्रिया आसान कर दी है। जारी नोटिस के मुताबिक, अमेरिकी टूरिस्ट वीजा वाले भारतीय अब अर्जेंटीना जाने के लिए अलग वीजा आवेदन किए बिना प्रवेश कर सकेंगे।" ये फैसला उस समय आया है जब भारत और अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें