सितंबर के बीच से हनोई में मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है और शहर में शरद ऋतु का खूबसूरत माहौल दिखाई देने लगता है। ऐसे मौसम में हनोई के पुराने क्वार्टर की गलियों में घूमना शानदार होता है। पुरानी बिल्डिंग, छोटी-छोटी गलियां, कैफे और आसपास की हलचल शहर को खास बनाती है। होआन किएम झील के आसपास टहलते हुए भी मौसम और शहर की खूबसूरती का मजा लिया जा सकता है। हनोई घूमने आएं तो यहां के लोकल खाने को जरूर ट्राई करें। सुबह गर्मागर्म फो से दिन की शुरुआत कर सकते हैं और इसके बाद बन चा, बन थांग या हनोई स्टाइल के बान्ह कुओन जैसे लोकल डिशेस का टेस्ट ले सकते हैं। पुराने क्वार्टर में छोटी गलियों के बीच बने कैफे में बैठकर कॉफी पीना भी एक अच्छा एक्सपीरियंस है। सितंबर में ट्रेडिशनल इवेंट, लोक संगीत, शेर नृत्य और खास तरह की मिठाइयां अट्रैक्शन का हिस्सा होती हैं।