दीवारों की रंगत, रास्तों का जादू, भारत में करे सबसे रंगीन गलियों की सैर!

दुनिया के कुछ शहर (cities) अपनी अनोखी रंगत (unique color scheme) के कारण खास पहचान रखते हैं। नीले, सफेद, पीले या गुलाबी रंग में रंगी ये जगहें न सिर्फ देखने में अट्रेक्टिव लगती हैं, बल्कि इनके पीछे इतिहास, संस्कृति और परंपरा की भी दिलचस्प कहानी जुड़ी होती है।

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 11:03 AM

दुनिया के कई शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों (historical building), संस्कृति (culture) और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर हैं, लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी एक खास रंगत (color palette) अलग पहचान देती है। कहीं नीले रंग की गलियां मन मोह लेती हैं, तो कहीं सफेद, पीले या गुलाबी रंग की इमारतें पूरे शहर को अनोखा रूप देती हैं। इन रंगों के पीछे सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि इतिहास, परंपरा और स्थानीय मान्यताओं की भी दिलचस्प कहानी छिपी होती है:

Jodhpur – India’s Blue City (जोधपुर – भारत का नीला शहर)

Story pin image


राजस्थान (Rajasthan) का जोधपुर अपनी नीली गलियों और नीले रंग से रंगे पुराने घरों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। शहर के पुराने हिस्से में ज्यादातर घर नीले रंग में दिखाई देते हैं, जो इसे एक अलग और अलग (distinctiv पहचान देते हैं। माना जाता है कि नीला रंग (blue color) ब्राह्मण समुदाय की पहचान से जुड़ा था, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह रंग रेगिस्तान की गर्मी में घरों को ठंडा रखने में मदद करता है। मेहरानगढ़ किले (Mehrangarh Fort) के आसपास का नीला नजारा टूरिस्ट को काफी अट्रैक्ट करता है।

Izamal – The Yellow City (इजामल – पीला शहर)

Izamal, Mexico: It's Always Sunny in Yucatan's Yellow City | The Haphazard Traveler

मैक्सिको (Mexico) का इजामल शहर अपनी चमकदार पीली इमारतों (yellow building) के लिए जाना जाता है। यहां लगभग पूरा शहर सुनहरे-पीले रंग में रंगा हुआ नजर आता है, जिससे इसकी गलियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। पीले रंग (yellow color) के पीछे कई कहानियां जुड़ी हैं, जिनमें धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताएं शामिल हैं। आज यह शहर अपनी अनोखी रंगत के कारण टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर है।

Alberobello – White Trulli Village (अल्बेरोबेलो – सफेद घरों का गांव)

This may contain: the roofs of many white buildings with trees in the background

इटली (Italy) का अल्बेरोबेलो अपने अनोखे शंकु आकार (cone-shaped) की छत वाले ट्रुली घरों के लिए फेमस है। इन ट्रेडिशनल घरों को सफेद चूने से रंगा जाता है, जिससे पूरा गांव चमकता हुआ दिखाई देता है। सफेद रंग (white color) सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि तेज धूप को परावर्तित करके घरों को ठंडा रखने में भी मदद करता है। यही खासियत इसे UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट (Heritage Site) बनाती है।

Ait Benhaddou – The Earth-Colored Village (ऐत बेनहड्डू – मिट्टी के रंग वाला गांव)

This may contain: an old village in the desert surrounded by trees and mountains with no people on it

मोरक्को (Morocco) का ऐत बेनहड्डू एक प्राचीन किले जैसे गांव के रूप में फेमस है। यहां के घर मिट्टी, पुआल और प्राकृतिक सामग्री से बने हैं, जिसकी वजह से पूरा गांव भूरे और मिट्टी के रंग (earthy) में दिखाई देता है। यह प्राकृतिक रंग आसपास के रेगिस्तानी वातावरण में आसानी से मिल जाता है। इसकी पुराने आर्किटेक्टर और अनोखा रूप इसे दुनिया के खास पर्यटन स्थलों (tourist destination) में शामिल करता है।

Juzcar – Spain’s Blue Village (जुजकार – स्पेन का नीला गांव)

This may contain: an aerial view of blue buildings in the mountains

 

स्पेन (Spain) का जुजकार पहले एक सामान्य सफेद गांव था, लेकिन 2011 में ‘द स्मर्फ्स’ (The Smurfs) फिल्म के प्रचार के लिए इसे पूरी तरह नीले रंग (blue color) में रंग दिया गया। नीले रंग ने इस छोटे से गांव को एक नई पहचान दी और यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आने लगे। बाद में लोकल रहने वाले लोगों ने इस रंग को बनाए रखने का फैसला किया। आज यह गांव अपनी अनोखी नीली सुंदरता (blue beauty) के लिए जाना जाता है।

Burano – The Rainbow Island (बुरानो – इंद्रधनुषी रंगों वाला शहर)

This may contain: the colorful village is perched on top of a cliff overlooking the ocean and cliffs below

इटली (Italy) का बुरानो अपने चमकीले और अलग-अलग रंगों वाले घरों के लिए मशहूर है। यहां हर घर का रंग एक खास नियम के अनुसार तय किया जाता है, जिससे पूरी जगह इंद्रधनुष (rainbow) जैसी दिखाई देती है। रंगीन घरों की कतारें और शांत गलियां इसे फोटोग्राफी (photography) के लिए बेहतरीन जगह बनाती हैं। यह शहर अपनी खुशमिजाज और वाइब्रेंट खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

Chefchaouen – Morocco’s Blue Pearl (शेफचाउएन – मोरक्को का नीला मोती)

Story pin image

मोरक्को (Morocco) का शेफचाउएन अपनी नीली गलियों, सीढ़ियों और घरों के कारण दुनिया भर में फेमस है। इसे ‘Blue Pearl of Morocco’ भी कहा जाता है। यहां के नीले रंग (blue color) को लेकर कई मान्यताएं हैं, कुछ लोग इसे आध्यात्मिकता और आसमान से जोड़ते हैं, जबकि कुछ इसे ऐतिहासिक परंपरा मानते हैं। वजह चाहे जो भी हो, यह शहर अपनी शांत और खूबसूरत नीली दुनिया के लिए मशहूर है।

Oia – White Houses & Blue Domes (ओइया – सफेद घर और नीले गुंबद)

Story pin image

 

ग्रीस (Greece) का ओइया गांव अपनी सफेद इमारतों और नीले गुंबद वाले चर्चों के लिए फेमस है। समुद्र के किनारे बसे इस गांव की सफेद दीवारें सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करती हैं और गर्मी को कम करने में मदद करती हैं। नीले गुंबद (blue domes) और सफेद घर मिलकर इसे एक पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरत जगह बना देते हैं। यही कारण है कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा फोटो खींची जाने वाली जगहों में शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।