Get App

घूमने का सपना महंगा नहीं, बजट ट्रैवल के लिए बेस्ट 7 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन अंडर ₹1 लाख!

कम बजट होने का मतलब यह नहीं कि आप इंटरनेशनल ट्रिप (international trip) का सपना छोड़ दें। कई देश 1 लाख रुपये से कम बजट (low budget) में घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, एडवेंचर और यादगार एक्सपीरियंस आपका इंतजार कर रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 7:00 AM
घूमने का सपना महंगा नहीं, बजट ट्रैवल के लिए बेस्ट 7 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन अंडर ₹1 लाख!

अब विदेश (Abroad) घूमने के लिए मोटा बैंक बैलेंस होना जरूरी नहीं है। एशिया के कई खूबसूरत देश ऐसे हैं, जहां आप 1 लाख रुपये से कम बजट में यादगार इंटरनेशनल ट्रिप (international trip) का आनंद ले सकते हैं। खूबसूरत बीच, बर्फीले पहाड़, नीली झीलें, मॉडर्न शहर और शानदार नाइटलाइफ जैसी कई चीजों का मजा बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले लिया जा सकता है:

Philippines (फिलीपींस)– साफ नीला समुद्र और खूबसूरत आइलैंड

अगर आप सफेद रेत वाले बीच, क्रिस्टल क्लियर पानी और खूबसूरत आइलैंड घूमना चाहते हैं, तो फिलीपींस बेहतरीन डेस्टिनेशन है। पालावान, बोराके और सेबू जैसे आइलैंड्स पर स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग (scuba diving) और आइलैंड हॉपिंग (island hopping) का मजा लिया जा सकता है। फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने का खर्च मिलाकर 5 से 6 दिन की ट्रिप करीब 75 हजार से 95 हजार रुपये में आराम से पूरी की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें