बेल्जियम एक छोटा मगर आर्थिक रूप से मजबूत यूरोपीय देश है, जो विश्व के प्रोफेशनल्स और निवेशकों के लिए स्थिरता, बेहतर जीवन स्तर और व्यापारिक अवसरों का केंद्र बन चुका है। यहां की विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, उच्च जीवन गुणवत्ता और यूरोपीय संघ के प्रमुख संस्थानों की उपस्थिति इसे विदेशियों के लिए आदर्श बनाती है। ऐसे में बेल्जियम ने गोल्डन वीजा योजना के तहत विदेशी निवेशकों को व्यवसाय निवेश के जरिए देश की रेसिडेंसी और बाद में नागरिकता देने का अवसर प्रदान किया है। यही वजह है कि यह योजना वैश्विक निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
