अगर आप नेचर के बीच कुछ दिन सुकून और एडवेंचर से भरे बिताना चाहते हैं, तो कैंपिंग इससे बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर असली शांति महसूस कर सकते हैं। कहीं बर्फीले पहाड़ हैं, कहीं घने जंगल, तो कहीं सुनहरा रेगिस्तान आपको अलग ही दुनिया का एक्सपीरियंस कराता है। आइए जानते हैं भारत की कुछ सबसे बेहतरीन कैंपिंग डेस्टिनेशन के बारे में:
1. चंद्रताल झील (हिमाचल प्रदेश)
2. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड)
यह भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है और वाइल्डलाइफ कैंपिंग के लिए मशहूर है। यहां जंगल के बीच टेंट लगाकर रात बिताना एक रोमांचक एक्सपीरियंस होता है। हाथियों की आवाज़, पक्षियों की चहचहाहट और घने जंगल का माहौल इसे खास बनाता है। यहां आप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं, जिससे जंगली जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलता है।
3. थार रेगिस्तान (राजस्थान)
थार रेगिस्तान में कैंपिंग करना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। यहां सुनहरे रेत के टीलों के बीच टेंट लगाना और रात में लोक संगीत के साथ डिनर करना बहुत फेमस है। ऊंट सफारी और सूर्यास्त का नजारा इसे और भी यादगार बनाता है। यहां का मौसम दिन में गर्म और रात में ठंडा होता है, जिससे एक्सपीरियंस और रोमांचक बन जाता है।
4. दिरांग (अरुणाचल प्रदेश)
दिरांग एक शांत और कम भीड़ वाला पहाड़ी शहर है जो तवांग के रास्ते में पड़ता है। यहां बर्फीले पहाड़, गर्म पानी के झरने और हरियाली भरी घाटियां मिलती हैं। कैंपिंग के लिए यह जगह बहुत शांत और प्राकृतिक मानी जाती है। यहां का वातावरण बेहद ताज़गी भरा और मन को सुकून देने वाला होता है।
अगुंबे को “दक्षिण का चेरापूंजी” कहा जाता है। यहां घने जंगल, बारिश और कोहरे से ढकी पहाड़ियां इसे बहुत खास बनाती हैं। कैंपिंग के दौरान यहां आपको असली जंगल का एक्सपीरियंस मिलता है जहां चारों तरफ हरियाली और नेचुरल आवाज़ें होती हैं। यह जगह ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए बहुत पसंद की जाती है।
6. फूलों की घाटी नेशनल पार्क (उत्तराखंड)
यह जगह अपने रंग-बिरंगे फूलों के मैदानों के लिए दुनिया भर में पॉपुलर है। मानसून के समय यहां हजारों तरह के फूल खिलते हैं जो इसे किसी जन्नत जैसा बना देते हैं। उत्तराखंड में घांघरिया, गोविंदघाट, जोशीमठ, औली ये सभी जगह एडवेंचर कैंप और टेंट स्टे के लिए पॉपुलर है, यहां पहुंचने के लिए ट्रेक करना पड़ता है, लेकिन कैंपिंग का एक्सपीरियंस बहुत ही यादगार होता है। चारों तरफ पहाड़, बादल और फूल इसे बेहद खास बनाते हैं।
कैंपिंग के दौरान रखें ये बातें ध्यान
कैंपिंग पर जाते समय हमेशा वहां के मौसम का पता जरूर कर लें और उसी से तैयारी करें। सेफ जगह पर ही टेंट लगाएं, अपने साथ मेडिकल किट, टॉर्च, पानी और जरूरी सामान रखें। जंगल या पहाड़ी इलाकों में कचरा न फैलाएं। अगर किसी दूरजगह पर जा रहे हैं, तो अकेले जाने की बजाय ग्रुप के साथ ट्रैवल करना ज्यादा सेफ रहता है।
इन जगहों की ट्रेवलिंग आपको सिर्फ घूमने का एक्सपीरियंस नहीं देती, बल्कि प्रकृति के साथ आपको एक नई दुनिया में ले जाती है। ऐसी जर्नी लंबे समय तक यादों में बसी रहती हैं और बार-बार वहां लौटने का मन करता है। ये कह सकते है कि ये कैंपिंग डेस्टिनेशन हर ट्रैवलर के लिए एक खास एक्सपीरियंस साबित होते हैं।