Get App

तारों भरे आसमान के नीचे टेंट में बिताए यादगार रात, इन 7 कैंपिंग स्पॉट्स को करें एक्सप्लोर!

भारत में कैंपिंग का असली मज़ा तब मिलता है जब आप चार दीवारों से बाहर निकलकर नेचर की गोद में कुछ पल बिताते हैं। हर जगह का अपना अलग माहौल है— यहां रातें सिर्फ अंधेरा नहीं लातीं, बल्कि तारे, ठंडी हवा और सुकून की एक अलग दुनिया खोल देती हैं। ऐसी कैंपिंग ट्रिप आपको भीड़ से दूर ले जाकर असली नेचर को दिखाती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 8:30 AM
तारों भरे आसमान के नीचे टेंट में बिताए यादगार रात, इन 7 कैंपिंग स्पॉट्स को करें एक्सप्लोर!

अगर आप नेचर के बीच कुछ दिन सुकून और एडवेंचर से भरे बिताना चाहते हैं, तो कैंपिंग इससे बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर असली शांति महसूस कर सकते हैं। कहीं बर्फीले पहाड़ हैं, कहीं घने जंगल, तो कहीं सुनहरा रेगिस्तान आपको अलग ही दुनिया का एक्सपीरियंस कराता है। आइए जानते हैं भारत की कुछ सबसे बेहतरीन कैंपिंग डेस्टिनेशन के बारे में:

1. चंद्रताल झील (हिमाचल प्रदेश)

चंद्रताल झील स्पीति घाटी के पास एक बेहद खूबसूरत झील है जो अपने नीले और साफ पानी के लिए जानी जाती है। यहां कैंपिंग का एक्सपीरियंस बहुत खास होता है क्योंकि रात में आसमान पूरी तरह साफ होता है और हजारों तारे दिखाई देते हैं। दिन में झील के चारों तरफ पहाड़ों का दृश्य इसे और भी जादुई बना देता है। यह जगह एडवेंचर और शांति दोनों के लिए परफेक्ट है, लेकिन यहां मौसम बहुत ठंडा और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें