मानसून खत्म होते ही घूमने का मौसम धीरे-धीरे बदलने लगता है और इसी के साथ ट्रैवल बजट को कम रखने का मौका भी मिल सकता है। सितंबर से नवंबर के बीच कई जगहों पर पीक सीजन की भीड़ शुरू होने से पहले घूमने पर फ्लाइट और होटल के दाम जेब पर थोड़े हल्के पड़ सकते हैं। इस मौसम भी कई जगहों पर घूमने के लिए अच्छा रहता है और कम भीड़ का फायदा मिल सकता है। यदि आने वाले महीनों में ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 जगहों पर नजर डाल सकते हैं:
उदयपुर में सितंबर के दौरान बारिश का असर कम होने लगता है और झीलों के आसपास का नजारा काफी खूबसूरत रहता है। यहां सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस, जग मंदिर और सहेलियों की बाड़ी देख सकते हैं। झीलों और पुराने महलों की खूबसूरती के साथ यहां का मौसम भी ट्रिप को खास बना सकता है। होटल की कीमतों में सितंबर 2026 का औसत करीब ₹3,908 प्रति रात लग सकता है, जबकि अक्टूबर में यह करीब ₹4,765 और नवंबर में करीब ₹5,401 हो सकता है। वहीं जनवरी में औसत कीमत करीब ₹6,290 तक पहुंच जाती है। यानी सितंबर में ट्रिप प्लान करने पर होटल में अच्छी बचत हो सकती है।
मानसून के बाद केरल में हरियाली और मौसम दोनों ही घूमने का मजा बढ़ा देते हैं। यहां मुन्नार, अल्लेप्पी, वायनाड, कोच्चि और थेक्कडी जैसी जगहें देख सकते हैं। मुन्नार की पहाड़ियां और चाय के बागान, अल्लेप्पी की हाउसबोट और वायनाड की हरियाली ट्रिप को खास बना सकती है। सितंबर-अक्टूबर में पीक सीजन शुरू होने से पहले होटल और रुकने के खर्च में कुछ बचत मिल सकती है। ट्रैवल गाइड के मुताबिक, सितंबर-अक्टूबर के shoulder season में होटल और फ्लाइट पर पीक सीजन की तुलना में करीब 30% तक बचत हो सकती है। नवंबर से यहां पीक सीजन शुरू होने लगता है, इसलिए बजट ट्रिप के लिए सितंबर और अक्टूबर ज्यादा बेहतर रह सकते हैं।
गोवा में सितंबर को होटल को सबसे सस्ते महीनों में गिना जाता है। यहां बागा बीच, कलंगुट बीच, अंजुना, फोर्ट अगुआडा, पणजी और दूधसागर वाटरफॉल जैसी जगहें देख सकते हैं। सितंबर में बारिश के बाद गोवा का मौसम धीरे-धीरे घूमने लायक होने लगता है और होटल के दाम दिसंबर के पीक सीजन से कम रह सकते हैं। दो लोगों के लिए होटल का median रेट करीब $69 यानी लगभग ₹6,000 के आसपास है, जबकि नवंबर में यह करीब $113 तक पहुंच जाता है। सितंबर का औसत होटल रेट करीब ₹4,899 प्रति रात है, जो नवंबर के ₹6,418 से कम है। इसलिए कम बजट में गोवा घूमने के लिए सितंबर अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
जयपुर में सितंबर के बाद मौसम धीरे-धीरे घूमने लायक होने लगता है और पीक सर्दियों के शुरू होने से पहले होटल की कीमतें कुछ कम रह सकती हैं। जयपुर में आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल, नाहरगढ़ किला और जंतर-मंतर घूम सकते हैं। सितंबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगता है, जिससे शहर की ऐतिहासिक जगहों को घूमना आसान हो सकता है। होटल का औसत करीब ₹3,786 प्रति रात है, जबकि अक्टूबर में यह करीब ₹5,099 और नवंबर में ₹5,100 तक पहुंचता है। इसलिए सितंबर में जयपुर घूमने पर होटल के बजट को थोड़ा कम रखा जा सकता है।
मानसून के बाद घूमने का मौसम आते ही ट्रैवल का बजट भी थोड़ा हल्का किया जा सकता है। सितंबर से नवंबर के बीच ये सभी जगहें हैं, जहां घूमने का मजा लेने के साथ फ्लाइट और होटल पर भी बचत का मौका मिल सकता है। तो आप भी कम खर्च में अच्छी ट्रिप प्लान करने के लिए अपनी अगली ट्रिप प्लान कर सकते है।