फास्ट लाइफ छोड़िए स्लो ट्रैवल चुनिए, भारत की इन 5 जगहों पर मानो थम जाता है वक्त!
भारत में 2026 में स्लो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसमें लोग कम समय में कई जगह घूमने के बजाय एक ही शांत स्थान पर कुछ दिन बिताना पसंद करते हैं। इस दौरान वे वहां की लाइफ स्टाइल को करीब से समझते हैं। नेचर के बीच समय बिताते है। यह ट्रेवलिंग का बेहतर तरीका माना जाता है। अगर आप अपनी अगली जर्नी को मेमोरेबल और रिलैक्सिंग बनाना चाहते हैं, तो स्लो ट्रैवल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 12:27 PM
भारत में 2026 में 'स्लो ट्रैवल' का ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें लोग कम समय में कई जगह घूमने के बजाय एक शांत स्थान पर ठहरना पसंद करते हैं। इस दौरान वे लोकल कल्चर, खान-पान और लाइफस्टाइल को करीब से समझते हैं। नेचर के बीच समय बिताने से मानसिक शांति और बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। यह जर्नी का एक ज्यादा रिलैक्सड, मीनिंगफुल और इको-फ्रेंडली तरीका माना जा रहा है आइये जानते है ऐसी ही कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में:
1. Tirthan Valley (हिमाचल प्रदेश)
अगर आप पहाड़ों में शांति, नदी के किनारे सुकून और स्थानीय हिमाचली संस्कृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो तीर्थन वैली स्लो ट्रैवल के लिए बेहतरीन जगह है। दिल्ली से आप वोल्वो बस द्वारा ऑट तक पहुंच सकते हैं और वहां से टैक्सी लेकर तीर्थन वैली जा सकते हैं। ट्रैवल का कुल खर्च लगभग ₹3,000–₹4,000 पड़ता है। यहां अच्छे होमस्टे और रिवरसाइड कॉटेज ₹1,200–₹2,500 प्रति रात में मिल जाते हैं। 7 दिनों के लिए रहने, खाने और आने-जाने का कुल खर्च एक पर्सन के लिए लगभग ₹15,000–₹25,000 तक होता है। यहां आप ट्रैकिंग, गांवों की सैर और नदी किनारे आराम से समय बिता सकते हैं।
2. Landour (उत्तराखंड)
मसूरी के ऊपर लैंडौर अपनी शांत गलियों, पुराने ब्रिटिश दौर के घरों और देवदार के जंगलों के लिए पॉपुलर है। दिल्ली से देहरादून तक ट्रेन या बस और फिर टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। कुल ट्रैवल खर्च लगभग ₹2,500–₹4,000 आता है। यहां होमस्टे, गेस्टहाउस और छोटे हेरिटेज होटल ₹1,500–₹3,500 प्रति रात के बीच मिलते हैं। एक पर्सन का 7 दिन का कुल खर्च लगभग ₹17,000–₹28,000 तक हो सकता है। यहां की लैड-बैक लाइफस्टाइल और माउंटेन सेटिंग स्लो ट्रैवल के लिए आइडियल हैं।
3. Ziro Valley (अरुणाचल प्रदेश)
जीरो वैली भारत की सबसे खूबसूरत और कल्चरली रिच डेस्टिनेशन में से एक है। यहां अपातानी ट्राइब का यूनिक कल्चरल, हरे-भरे खेत और बेहद शांत वातावरण देखने को मिलता है। दिल्ली से फ्लाइट द्वारा गुवाहाटी या ईटानगर पहुंचकर सड़क मार्ग से जीरो जाना पड़ता है। ट्रैवल खर्च थोड़ा ज्यादा होता है और कुल ₹10,000–₹15,000 तक पहुंच सकता है। होमस्टे और इको-रिसॉर्ट ₹1,500–₹3,000 प्रति रात में अवेलेबल हैं। 10 दिनों की ट्रिप का कुल खर्च लगभग ₹30,000–₹45,000 तक हो सकता है।
4. Majuli (असम)
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी आइलैंड माना जाता है। यहां रूरल लाइफस्टाइल, वैष्णव मठ और स्थालोकल कल्चरल ट्रैवलर को एक यूनिक एक्सपीरियंस देते हैं। दिल्ली से जोरहाट तक फ्लाइट और फिर फेरी द्वारा माजुली पहुंचा जा सकता है। यहां बांस से बने होमस्टे और गांव के गेस्टहाउस ₹800–₹2,000 प्रति रात में मिल जाते हैं। 7 से 10 दिनों के लिए कुल खर्च लगभग ₹22,000–₹38,000 तक आता है। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शहर की भागदौड़ से पूरी तरह दूर रहना चाहते हैं।
5. Binsar (उत्तराखंड)
बिनसर अपने घने जंगलों, हिमालय के ब्रीथटेकिंग व्यू और शांत अट्मॉस्फेर के लिए पॉपुलर है। दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन और वहां से टैक्सी लेकर बिनसर पहुंचा जा सकता है। ट्रैवल खर्च लगभग ₹2,000–₹4,000 होता है। यहां इको-लॉज, होमस्टे और फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ₹1,200–₹2,500 प्रति रात में अवेलेबल हैं। एक पर्सन के लिए 7 दिनों का कुल खर्च ₹15,000–₹25,000 के बीच रहता है। नेचर लवर और राइटिंग, रीडिंग या डिजिटल डिटॉक्स चाहने वालों के लिए यह एक शानदार जगह है।
6. Jibhi (हिमाचल प्रदेश)
जिभी एक छोटा और बेहद खूबसूरत पहाड़ी गांव है जो लकड़ी के घरों, झरनों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। दिल्ली से वोल्वो बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां के होमस्टे और कॉटेज ₹1,200–₹3,000 प्रति रात में अवेलेबल हैं। 7 दिनों के लिए कुल खर्च लगभग ₹16,000–₹26,000 तक आता है। जिभी उन ट्रैवलर के लिए बेहतरीन है जो कुछ दिन मोबाइल और शहर के शोर से दूर नेचुरल एनवायरनमेंट में बिताना चाहते हैं।
7. Puducherry (पुडुचेरी)
पुडुचेरी भारत में फ्रेंच कल्चरल और इंडियन लाइफस्टाइल का यूनिक ब्लेंड है। यहां समुद्र तट, शांत कैफे, साइकिलिंग और आरामदायक माहौल स्लो ट्रैवल के लिए आइडियल बनाते हैं। दिल्ली से चेन्नई तक फ्लाइट और फिर बस या टैक्सी द्वारा पुडुचेरी पहुंचा जा सकता है। यहां फ्रेंच क्वार्टर के होमस्टे और बीचसाइड गेस्टहाउस ₹1,200–₹3,500 प्रति रात में अवेलेबल हैं। 7 दिनों का कुल खर्च लगभग ₹20,000–₹35,000 तक आता है। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो समुद्र के किनारे रिलैक्सेशन और कल्चरल एक्सपीरियंस दोनों चाहते हैं।
8. Munnar (केरल)
मुन्नार अपने विशाल चाय बागानों, ठंडे मौसम और बादलों से घिरी पहाड़ियों के लिए पॉपुलर है। दिल्ली से कोच्चि तक फ्लाइट और फिर सड़क मार्ग से मुन्नार पहुंचा जा सकता है। यहां टी-एस्टेट होमस्टे, रिसॉर्ट और गेस्टहाउस ₹1,500–₹4,000 प्रति रात में मिल जाते हैं। एक पर्सन का 7 दिनों का कुल खर्च ₹25,000–₹40,000 तक हो सकता है। अगर आप नेचर, फोटोग्राफी और स्लो स्पीड वाली जर्नी पसंद करते हैं, तो मुन्नार एक बेहतरीन ऑप्शन है।
स्लो ट्रैवल केवल घूमने का तरीका नहीं, बल्कि किसी जगह को रियल में फील करने और उससे जुड़ने का एक्सपीरियंस है। 2026 में जब लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए दूर होकर शांति और बैलेंस की तलाश कर रहे हैं, तब यह ट्रैवल स्टाइल तेजी से पॉपुलर हो रहा है। जहां के पहाड़, वादियां आपको खुद से मिलने का चांस देता है। अगर आप भी अपनी अगली जर्नी को मेमोरेबल, रिलैक्सिंग और मीनिंगफूल बनाना चाहते हैं, तो स्लो ट्रैवल को जरूर अपनाएं।