आजकल ट्रैवलर को फिल्मों में दिखने वाली शानदार लोकेशन काफी इंस्पायर करती हैं। बड़े पर्दे पर जब कोई शांत पहाड़ी गांव, बर्फ से ढकी चोटियां या हरियाली से घिरी सड़क दिखाई देती है, तो मन में उस जगह को करीब से देखने की इच्छा होने लगती है।

आजकल ट्रैवलर को फिल्मों में दिखने वाली शानदार लोकेशन काफी इंस्पायर करती हैं। बड़े पर्दे पर जब कोई शांत पहाड़ी गांव, बर्फ से ढकी चोटियां या हरियाली से घिरी सड़क दिखाई देती है, तो मन में उस जगह को करीब से देखने की इच्छा होने लगती है।
हिमालय की वादियां इस मामले में हमेशा से खास रही हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने इन पहाड़ी जगहों की खूबसूरती को फिल्म पर इस तरह दिखाया है कि वे ऑडिएंस की नजरों में यादगार बन गईं। फिल्मों में दिखने वाले खूबसूरत नजारे देखने के लिए दोस्तों या परिवार के साथ इन फिल्मी लोकेशन पर पहुंचकर शानदार एक्सपीरियंस ले सकते है।
मशोबरा, हिमाचल प्रदेश - सनम रे
हिमाचल प्रदेश का मशोबरा एक शांत और बेहद खूबसूरत पहाड़ी इलाका है। यह शिमला से ज्यादा दूर नहीं है और चारों तरफ देवदार के पेड़, सेब के बाग और हरे-भरे पहाड़ देखने को मिलते हैं। फिल्म ‘सनम रे’ के कई खूबसूरत हिमालयी सीन के लिए यहां की शांत वादियों को चुना गया था। भीड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है, तो मशोबरा आपको काफी पसंद आ सकता है।
स्पीति घाटी (ताबो), हिमाचल प्रदेश - हाईवे
स्पीति घाटी में बसा ताबो अपनी शांत खूबसूरती और पहाड़ी माहौल के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘हाईवे’ में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा के साथ दिखाए गए कई पहाड़ी सीन इसी इलाके की खूबसूरती को दिखाते हैं। यहां आपको चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और शांत रास्ते नजर आते हैं। ताबो में करीब 1,000 साल पुराना ताबो मठ भी है, जो इस जगह को घूमने के साथ-साथ इतिहास और संस्कृति के लिहाज से भी खास बनाता है।
किन्नौर (चितकुल), हिमाचल प्रदेश - लव आज कल
किन्नौर का चितकुल अपनी खूबसूरत वादियों और शांत माहौल के लिए काफी मशहूर है। फिल्म ‘लव आज कल’ का गाना ‘मेहरमा’ भी यहां की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया था। यहां आपको पारंपरिक लकड़ी के घर, बहती बास्पा नदी और चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं। पहाड़ों में सुकून और खूबसूरत नजारों का मजा लेना चाहते हैं, तो चितकुल एक शानदार जगह हो सकती है।
मसूरी (धनौल्टी), उत्तराखंड - मेरे ब्रदर की दुल्हन
उत्तराखंड का धनौल्टी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो मसूरी के पास स्थित है। फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ के पहाड़ी सीन में यहां के बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत जंगल नजर आए थे। धनौल्टी चारों तरफ देवदार और ओक के पेड़ों से घिरा हुआ है, इसलिए यहां का माहौल काफी शांत और सुकून भरा लगता है। अगर आप मसूरी से हटकर किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं, तो धनौल्टी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
जलोरी पास, हिमाचल प्रदेश - ये जवानी है दीवानी
‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म के खूबसूरत कैंपिंग सीन आपको याद होंगे। फिल्म के कुछ सीन हिमाचल प्रदेश के जलोरी पास में शूट किए गए थे। करीब 10,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों से घिरी हुई है। यहां से आसपास के पहाड़ों के शानदार नजारे दिखाई देते हैं। ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए भी यह जगह खास है और यहां से सेरोलसर झील की तरफ जाने वाला ट्रेक भी काफी पॉपुलर है।
कसोल, हिमाचल प्रदेश – हंसी तो फंसी
हिमाचल प्रदेश का कसोल अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, घने जंगलों और पार्वती नदी के शांत माहौल के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के कुछ सीन में हिमाचल की खूबसूरत लोकेशन देखने को मिली थी, जिसने इस तरह के पहाड़ी माहौल को फिल्म पर और भी अट्रैक्टिव बना दिया। कसोल के आसपास छोटी-छोटी पहाड़ी बस्तियां, नदी किनारे के रास्ते और हरियाली से घिरे ट्रैकिंग रूट इसे घूमने के लिए खास बनाते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।