जिंदगी की करें शुरुआत पुरानी वादियों में, भारत के 7 बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन में!

हनीमून पर जाने वाले कपल्स के लिए यहां भारत के कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं। ये डेस्टिनेशन खूबसूरत नजारों, रोमांटिक माहौल और शानदार ठहरने की सुविधाओं के लिए पॉपुलर हैं। हर डेस्टिनेशन अलग बजट और एक्सपीरियंस देता है, जिससे कपल्स अपनी पसंद से ऑप्शन चुन सकते हैं। सही प्लानिंग के साथ इन जगहों की ट्रिप आपके हनीमून को यादगार और खास बना सकती है।

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 12:10 PM

अपने पार्टनर के साथ भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं हनीमून सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि शादीशुदा जीवन की खूबसूरत शुरुआत का यादगार एक्सपीरियंस होता है, अरुणाचल प्रदेश के ये सभी हनीमून डेस्टिनेशन आपको कम बजट में शानदार और रोमांटिक एक्सपीरियंस देते हैं । अपनी पसंद और बजट के अनुसार सही जगह चुनकर आप इस जर्नी को और भी यादगार बना सकते हैं:

Tawang 

Story pin image

अरुणाचल प्रदेश का सबसे मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां का Tawang Monastery एशिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है, दिल्ली से यहां जाने के लिए पहले गुवाहाटी या तेजपुर तक फ्लाइट लेनी पड़ती है, फिर सड़क मार्ग से लंबा लेकिन बेहद सुंदर पहाड़ी सफर होता है। यहां होटल और होमस्टे ₹1,500 से ₹6,000 प्रति रात तक मिल जाते हैं।


Dirang 

Story pin image

एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत पहाड़ी शहर है जो तवांग जाने के रास्ते में पड़ता है। यहां गर्म पानी के झरने सेब के बागान और बर्फीले पहाड़ देखने को मिलते हैं। यह जगह खासकर उन लोगों के लिए है जो शांत और कम भीड़ वाली जगहें पसंद करते हैं। दिल्ली से गुवाहाटी तक फ्लाइट और फिर सड़क मार्ग से यहां पहुंचा जाता है। होटल ₹1,500 से ₹4,500 प्रति रात तक अवेलेबल हैं। यहां का वातावरण बहुत ही सुकून देने वाला है।Kibithoo

This may contain: the sun is setting over a lake with mountains and pine trees in the foreground

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में भारत का एक बहुत ही दूर-दराज और अंतिम पूर्वी गांव है। यह भारत-चीन सीमा के पास बसा हुआ है और अपनी रणनीतिक अहमियत के लिए जाना जाता है। यहां से देश के सबसे पहले सूर्योदय का एक्सपीरियंस भी किया जा सकता है दिल्ली से पहले आपको फ्लाइट लेनी होती है Dibrugarh या Tezu तक (लगभग ₹5,000–₹10,000)। इसके बाद सड़क मार्ग से टैक्सी या लोकल गाड़ी लेकर लगभग 10–12 घंटे का पहाड़ी सफर करना पड़ता है Kibithoo में सिर्फ होमस्टे और छोटे गेस्टहाउस मिलते हैं। रहने का खर्च लगभग ₹1,000 से ₹3,000 प्रति रात तक होता हैBomdila

This may contain: the mountains are covered in snow and green grass with white flowers growing on them, near a body of water

बौद्ध संस्कृति और पहाड़ी दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां कई बौद्ध मठ, लोकल मार्केट और व्यू पॉइंट्स हैं जहां से हिमालय की चोटियों का शानदार नजारा दिखता है। यह तवांग ट्रिप का एक पड़ाव भी है। दिल्ली से गुवाहाटी तक फ्लाइट (₹4,000–₹8,000) और फिर सड़क मार्ग से जर्नी होती है। होटल ₹1,500 से ₹5,000 तक मिल जाते हैं। यहां का शांत वातावरण इसे बहुत अट्रैक्टिव बनाता है।Dzukou Valley, Nagaland

Dzukou Valley Images – Browse 182 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर एक बहुत खूबसूरत घाटी है, जो अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और मौसमी फूलों के लिए मशहूर है। इसे “पूर्वोत्तर का स्वर्ग” भी कहा जाता है क्योंकि यहां का नजारा बहुत शांत और नेचुरल होता है। यहां पहुंचने के लिए पहले Kohima तक फ्लाइट या ट्रेन से आना पड़ता है और फिर ट्रेक करके घाटी तक जाना होता है। रहने के लिए यहाँ बेसिक टेंट और कैंप मिलते हैं जिनका खर्च लगभग ₹800 से ₹2,000 प्रति रात होता है। खाने और ट्रेकिंग गाइड सहित कुल रोज़ का खर्च लगभग ₹1,000 से ₹3,000 तक आराम से हो जाता है।

Ziro Valley 

Story pin image

अपनी हरी-भरी घाटियों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यह अपातानी जनजाति का घर है, जो अपनी अनोखी संस्कृति और खेती के तरीके के लिए जानी जाती है। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है और यह जगह ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है। दिल्ली से गुवाहाटी तक फ्लाइट (₹4,000–₹8,000) और फिर सड़क मार्ग से जीरो पहुंचा जाता है। होटल ₹1,500 से ₹5,000 तक मिलते हैं। यहां का शांत माहौल शहर की भागदौड़ से दूर एक अलग ही दुनिया का एक्सपीरियंस कराता है।

अरुणाचल प्रदेश की ये जगहें हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास एक्सपीरियंस देती हैं। कहीं बर्फीली वादियां हैं, कहीं हरी-भरी घाटियां और कहीं एडवेंचर का मज़ा। यह स्टेट सच में भारत के सबसे खूबसूरत और अनोखे हनीमून हॉलिडे डेस्टिनेशन्स में से एक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।