विदेश वाला हनीमून भारत वाले रेट में, 5 भारतीय जगह जहां हनीमून सस्ता भी और सपनो जैसा भी!

हनीमून के लिए खूबसूरत जगह की ढूंढ रहे है, तो विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही ऐसी कई रोमांटिक डेस्टिनेशन हैं, जहां शानदार नजारे, लक्जरी होटल और खुशनुमा माहौल आपका इंतजार कर रहा है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताकर अपनी नई जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 9:59 AM

बहुत से कपल्स का सपना होता है कि वे अपना हनीमून विदेश में मनाएं। लेकिन भारत में भी ऐसी कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जो किसी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं। यहां की खूबसूरती और हरियाली आपकी नई शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत को और भी खास बना सकती हैं:

Coorg, Karnataka (कूर्ग, कर्नाटक)

Coorg Property Guide — Prices, Areas & Yields | Avacasa


आपको अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताना हैं, तो कूर्ग एक बेहतरीन जगह है। यहां दूर तक फैले कॉफी के बागान, ठंडी हवा और शांत माहौल हनीमून को खास बना देते हैं। आप कॉफी एस्टेट घूम सकते हैं, एबी फॉल्स (Abbey Falls) देख सकते हैं और राजा सीट (Raja's Seat) से खूबसूरत सनसेट का मजा ले सकते हैं।

Kumarakom, Kerala (कुमारकोम, केरल)

Kumarakom Images – Browse 795 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

रोमांटिक हनीमून की बात हो तो केरल का कुमारकोम जरूर याद आता है। यहां की शांत बैकवॉटर (backwaters), हाउसबोट (houseboat) की सैर और हरियाली मन को खुश कर देती है। चाहें तो आयुर्वेदिक स्पा का मजा लें, बर्ड सैंक्चुअरी (bird sanctuary) घूमें या फिर पूल विला में आराम से एक-दूसरे के साथ समय बिताएं।

Udaipur, Rajasthan (उदयपुर, राजस्थान)

Udaipur 1080P, 2K, 4K, 5K HD wallpapers free download | WallpaperFlare

अगर आपको शाही अंदाज पसंद है, तो उदयपुर आपके लिए परफेक्ट जगह है। झीलों से घिरा यह शहर अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लेता है। यहां लेक में बोट राइड, महलों की सैर और कैंडल लाइट डिनर (candlelight dinner) आपके हनीमून को और भी खास बना सकते हैं।

Gulmarg, Jammu & Kashmir (गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर)

Kashmir 5 Days Couple Tour - Upto 25% Off, Get Free Itinerary Now

मानसून में हनीमून मनाने के लिए गुलमर्ग से बेहतर जगह शायद ही मिले। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियां किसी फिल्मी नजारे जैसी लगती हैं। यहां स्कीइंग (skiing) का मजा ले सकते हैं या किसी शानदार रिजॉर्ट में रूककर यादगार पल बिता सकते हैं।

Kumaon, Uttarakhand (कुमाऊं, उत्तराखंड)

1,400+ Kumaon Division Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

भीड़-भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत जगह ढूंढ रहे है, तो कुमाऊं जरूर जाएं। यहां के पहाड़, ठंडी हवा और फलों का बगीचा पूरी ट्रिप को खास बना देते हैं। मुक्तेश्वर (Mukteshwar) जैसे खूबसूरत इलाकों में बने होमस्टे आपको घर जैसा आराम देते हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।