Get App

भीड़-भाड़ से दूर कश्मीर की जगहों पर जरूर बनाएं घूमने का प्लान, जानें इनके बारे में

सर्दियों में कश्मीर की जिंदगी धीमी और शांत हो जाती है। श्रीनगर और गुलमर्ग के अलावा बाकी इलाकों में बर्फ से ढका एक अलग और सुकून भरा कश्मीर दिखाई देता है। आइए जानते हैं कश्मीर की ऑफबीट जगहों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 7:13 PM
भीड़-भाड़ से दूर कश्मीर की जगहों पर जरूर बनाएं घूमने का प्लान, जानें इनके बारे में
सर्दियों में आप कश्मीर की ऑफबीट जगहें पर घूम सकते हैं (Photo: Canva)

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। सर्दियों में कश्मीर की रौनक अलग ही नजर आती है। सर्दियों में कश्मीर की जिंदगी अपने आप धीमी हो जाती है और लोग जरूरी कामों तक ही सीमित रहते हैं।  श्रीनगर और गुलमर्ग में कुछ पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन इनके बाहर कश्मीर का एक अलग ही रूप दिखता है। बर्फ कश्मीर को पूरी तरह से ढक देती है और हर चीज नया रूप ले लेती हैकश्मीर में सफर के दौरान शोर कम, सुकून ज़्यादा महसूस होता है

अगर आप भीड़ से दूर कहीं पर रहकर सुकून और सादगी चाहते हैं। तो सर्दियों में आप कश्मीर की ऑफबीट जगहें पर घूम सकते हैं। इन जगहों पर जा कर अलग ही सुकून मिलता है।

गुरेज घाटी

सर्दियों में गुरेज घाटी लगभग बाकी दुनिया से अलग हो जाती है और हर तरफ शांति में डूब जाती है। लकड़ी के घर बर्फ से ढके रहते हैं, नदी के कुछ हिस्से जम जाते हैं और चारों ओर सन्नाटा होता है। ठंडी हवा में हल्की-सी आवाज भी साफ सुनाई देती है। दूर से दिखाई देने वाली हब्बा खातून चोटी इस शांत माहौल में और भी खूबसूरत लगती है। सर्दियों में यहां पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है। ये जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो फोटोग्राफी करते हैं, स्थानीय संस्कृति देखना चाहते हैं और शांति में कुछ समय बिताना चाहते हैं।

अरु वैली

सर्दियों में अरु वैली किसी फिल्म के सीन जैसी खूबसूरत दिखती है। घरों की छतों, रास्तों और मैदानों पर बर्फ जम जाती है और छोटी नदियां कई जगह से जमकर रुक जाती हैं। चारों ओर ऊंची पहाड़ियां घाटी को घेर लेती हैं। पहलगाम के पास होने के बाद भी ठंड के मौसम में यहां बहुत शांति रहती है। न ज्यादा लोग होते हैं और न ही कोई भागदौड़। सर्दियों में अरु वैली आराम से घूमने, हल्की पैदल सैर करने और सुंदर नजारों के बीच सुकून पाने के लिए एक बढ़िया जगह है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें