
वाराणसी भारत के सबसे प्राचीन धार्मिक शहरों में से एक है। गंगा किनारे जलती दीपों की आरती, पुराने घाटों की सुनहरी रोशनी और सुबह का शांत धुंध भरा व्यू एक दिव्य अनुभव देता है यहां पहुंचने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन और लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट सबसे आसान विकल्प हैं। दिल्ली या मुंबई से फ्लाइट ₹3,000–₹8,000 और ट्रेन ₹500–₹2,000 तक में मिल जाती है। होटल और 2–3 दिन का कुल खर्च ₹5,000–₹20,000 तक हो सकता है। सावधानी के तौर पर भीड़ में सामान की सुरक्षा रखें और गंगा स्नान या नाव यात्रा करते समय लाइफ जैकेट या सुरक्षा नियमों का पालन करें।2. वैष्णो देवी – कठिन यात्रा लेकिन बेहद पवित्र अनुभव

वैष्णो देवी की यात्रा में पहाड़ों के बीच घुमावदार ट्रेक, हरियाली, बादलों का साथ और ऊपर मंदिर का दिव्य दृश्य मन को शांति से भर देता है वैष्णो देवी जम्मू से कटरा तक ट्रेन या फ्लाइट से पहुंचा जाता है, फिर 12–14 किमी की पैदल यात्रा या हेलीकॉप्टर (₹1,000–₹2,500 एक तरफ) का ऑप्शन होता है। कुल यात्रा खर्च ₹8,000–₹25,000 तक आता है। सावधानी में फिटनेस बहुत जरूरी है क्योंकि चढ़ाई कठिन है, और बारिश या सर्दियों में एक्स्ट्रा सेफ्टी की जरूरत होती है। भीड़ में कतार और ऑफिशियल टिकट ही इस्तेमाल करें।3. तिरुपति बालाजी – सबसे ज्यादा दर्शनार्थी वाला मंदिर
![100+] Tirupati Balaji Wallpapers | Wallpapers.com](https://wallpapers.com/images/hd/tirupati-balaji-mountain-range-59gli9pot52karb2.jpg)
तिरुपति का भव्य मंदिर, उसकी सुनहरी वास्तुकला और भक्तों से भरा शांत वातावरण एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा देता है। तिरुपति आंध्र प्रदेश में स्थित है और यहां तिरुपति एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। दर्शन और यात्रा मिलाकर ₹7,000–₹30,000 तक खर्च हो सकता है, खासकर यदि VIP दर्शन या होटल शामिल हों। ऑनलाइन दर्शन टिकट पहले से बुक करें और अनऑथोराइज़्ड एजेंटों से बचें।4. स्वर्ण मंदिर – शांति और सेवा का प्रतीक

स्वर्ण मंदिर में सोने से चमकता मंदिर, पानी में उसका रिफ्लेक्शन और रात की रोशनी मिलकर बेहद सुंदर व्यू बनाते हैं स्वर्ण मंदिर अमृतसर रेल और फ्लाइट दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से ट्रेन ₹400–₹1,500 और फ्लाइट ₹3,000–₹7,000 तक मिलती है। यहां 2–3 दिन का कुल खर्च ₹5,000–₹15,000 में हो जाता है क्योंकि लंगर (free भोजन) अवेलेबल होता है। सावधानी में धार्मिक मर्यादा का पालन करें और सिर ढककर प्रवेश करें।5. रामेश्वरम – चार धाम का महत्वपूर्ण हिस्सा

रामेश्वरम में नीला समुद्र, पंबन ब्रिज और शांत तटीय वातावरण प्रकृति की खूबसूरती को दर्शाते हैं रामेश्वरम तमिलनाडु में स्थित है और मदुरै एयरपोर्ट या रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से पहुंचा जा सकता है। यात्रा खर्च ₹8,000–₹25,000 तक होता है। पंबन ब्रिज और समुद्री वातावरण इसे खास बनाते हैं। ध्यान रखे यहां जाने से पहले मौसम की जानकारी लें क्योंकि समुद्री हवा और गर्मी तेज हो सकती है।6. केदारनाथ – कठिन लेकिन दिव्य तीर्थ यात्रा

हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।