रण उत्सव की चमक-दमक, सफेद रेगिस्तान और चांदनी रातों की खूबसूरती कच्छ को दुनिया भर के टूरिस्टों के लिए खास बना देती है। दूर-दूर तक फैला कच्छ का रण दिन में बेहद सुंदर दिखता है और रात में जब चांदनी फैलती है, तो ये नजारा किसी जादू से कम नहीं लगता। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नमक का रेगिस्तान हल्के गुलाबी से लेकर चांदी जैसे रंगों में बदल जाता है। कच्छ का ये इलाका इतिहास, संस्कृति, वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होता है।
