इंडिपेंडेंस वीकेंड को बनाएं खास, देशभक्ति के रंग में बिताएं यादगार पल!

15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। इस खास मौके पर देश की कुछ ऐतिहासिक जगहें भी इस दिन को खास बनाती है, जहां आजादी की लड़ाई और भारतीय संस्कृति की कई यादें जुड़ी हैं। इन जगहों पर जाकर इतिहास को समझने का मौका मिलता है और देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना भी और मजबूत होती है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां होने वाले कार्यक्रम इस ट्रिप को और खास बना देते हैं।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 3:26 PM

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ घर पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन जगहों को याद करने का भी मौका है, जहां भारत का इतिहास और आजादी की कहानी लिखी हुई है। इस 15 अगस्त को आप कुछ अलग करने और एक्सपीरियंस लेने के लिए देश की ऐतिहासिक जगहों की ट्रिप कर सकते है।

इंडिया गेट और लाल किला, नई दिल्ली (India Gate & Red Fort, Delhi)

Story pin image


स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। इंडिया गेट के आसपास तिरंगे की सजावट, रोशनी और लोगों का उत्साह देखने ही बनता है। लाल किला 15 अगस्त का सबसे बड़ा अट्रैक्शन होता है। हर साल प्रधानमंत्री यहीं से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। देशभक्ति का अनोखा एक्सपीरियंस लेने के लिए लाल किला और इंडिया गेट जरूर जाएं।

 

 

चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज (Chandrashekhar Azad Park, Prayagraj)

This may contain: people are walking up and down some steps in the park, surrounded by greenery

प्रयागराज का चंद्रशेखर आजाद पार्क भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी खास जगहों में से एक है। साल 1931 में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने इसी जगह अंग्रेजों का सामना किया था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस पार्क में उनकी प्रतिमा लगी हुई है, जो लोगों को उनके साहस और देशप्रेम की याद दिलाती है।

 

 

झांसी किला, झांसी (Jhansi Fort, Jhansi)

Story pin image

झांसी का किला वीरता और साहस की कहानी कहता है। इस जगह पर रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति के में अंग्रेजों का बहादुरी से सामना किया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां घूमना आपको भारत का गौरवशाली इतिहास बताता है। 15 अगस्त के आसपास झांसी शहर में सजावट और कार्यक्रम भी देखने को मिलते हैं।

 

 

अटारी-वाघा बॉर्डर, पंजाब (Attari-Wagah Border, Punjab)

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर अटारी-वाघा बॉर्डर की देशभक्ति देखते ही बनती है। यहां होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दुनियाभर में मशहूर है। स्वतंत्रता दिवस के आसपास यहां तिरंगे, देशभक्ति के नारों और लोगों के उत्साह से आजादी का दिन बन जाता है। यह जगह हर भारतीय के लिए यादगार होती है।

 

साबरमती आश्रम, अहमदाबाद (Sabarmati Ashram, Ahmedabad)

महात्मा गांधी से जुड़ा साबरमती आश्रम आज भी आजादी की लड़ाई की याद दिलाता है। 15 अगस्त के मौके पर यहां प्रार्थना सभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां के शांत वातावरण में इतिहास को समझने के साथ गांधीजी के विचारों को जानने का भी मौका मिलता है।

 

जलियांवाला बाग, अमृतसर (Jallianwala Bagh, Amritsar)

अमृतसर का जलियांवाला बाग भारत के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक का गवाह है। 1919 में यहां निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई गई थीं। आज भी यहां मौजूद स्मारक और दीवारों पर गोलियों के निशान उस घटना की याद दिलाते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर यहां जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना एक भावुक पल होता है।

 

 

सेलुलर जेल, अंडमान और निकोबार (Cellular Jail, Andaman & Nicobar)

सेलुलर जेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम की निशानी है। यहां उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की यादें जुड़ी हैं, जिन्होंने देश के लिए बहुत दर्द सही थे। शाम का लाइट एंड साउंड शो इस जेल के इतिहास को और भी शानदार तरीके से दिखाता है। यह जगह देशभक्ति और इतिहास को जानने का मौका देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।