दिल मजबूत है तो ही जाएं...भारत के 7 सबसे एडवेंचरस डेस्टिनेशन, जानें इनके बारे में

भारत के ट्रेकिंग रूट्स स्प्रिंग सीजन में और भी खूबसूरत हो जाते हैं, खासकर मार्च से अप्रैल के बीच हिमालय में मौसम साफ और सुहावना रहता है। ये समय ट्रेकिंग के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। आइए जानते हैं देश के कुछ शानदार ट्रेक के बारे में

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 9:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आइए जानते हैं देश के कुछ शानदार ट्रेक के बारे में (Photo: Canva)

स्प्रिंग सीजन के दौरान भारत के कई ट्रेकिंग रास्ते और भी खूबसूरत हो जाते हैं। मीड मार्च से अप्रैल तक मौसम काफी सुहाना बना रहता है, खासकर हिमालय में मौसम साफ और सुहावना रहता है और रास्ते भी खुलने लगते हैं। इस समय रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है औरअल्पाइन फूल और साफ बहती नदियां देखने को मिलती हैं। नंदा देवी, त्रिशूल, कंचनजंगा और बंदरपूंछ जैसी ऊंची चोटियां भी साफ नजर आती हैं। जंगलों में ताजगी और हलचल बढ़ जाती है, जिससे माहौल और अच्छा लगता है। यही कारण है कि ये समय ट्रेकिंग के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है, क्योंकि ऊपर थोड़ी बर्फ का मजा मिलता है और नीचे के रास्ते आसान हो जाते हैं। आइए जानते हैं देश के कुछ शानदार ट्रेक के बारे में

केदारकांठा ट्रेक

केदारकांठा ट्रेक शुरुआती ट्रेकर्स के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। वसंत की शुरुआत में यहां ट्रेल पर हल्की बर्फ बनी रहती है, लेकिन मौसम साफ होने से चोटी तक पहुंचना आसान हो जाता है।


रणथन खरक ट्रेक

उत्तराखंड का यह ऑफबीट ट्रेक अब ट्रेकर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां के घने रोडोडेंड्रॉन जंगल स्प्रिंग में लाल और गुलाबी फूलों से भर जाते हैं, जिससे पूरा रास्ता बेहद कलरफूल और खूबसूरत दिखता है।

गोएचाला ट्रेक

सिक्किम का यह ट्रेक कंचनजंगा के करीब से नजारे दिखाने के लिए फेमस है। साफ आसमान के कारण वसंत में यहां विजिबिलिटी बहुत अच्छी रहती है, जिससे पहाड़ों का सौंदर्य और निखर जाता है।

कूर्ग नेल्जी हिल ट्रेक

कर्नाटक में स्थित यह ट्रेक वेस्टर्न घाट के घने जंगलों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली और घुमावदार पहाड़ियां इसे उत्तर भारत के ट्रेक्स से अलग अनुभव देती हैं।

ब्रह्मताल ट्रेक

ब्रह्मताल ट्रेक ऊंचाई पर स्थित झीलों और बड़े-बड़े पहाड़ों के शानदार नजारों के लिए काफी मशहूर है। मौसम बदलते ही यहां बर्फ और साफ रास्तों का अच्छा मेल देखने को मिलता है।

दयारा बुग्याल ट्रेक

दयारा बुग्याल ट्रेक अपने विशाल घास के मैदानों के लिए जाना जाने वाला यह ट्रेक वसंत में हरियाली से भर उठता है। आसान रास्ते और हिमालय की चोटियों के सुंदर दृश्य इसे आरामदायक ट्रेक चाहने वालों के लिए बढ़िया बनाते हैं।

पंगारचुल्ला पीक ट्रेक

पंगारचुल्ला पीक ट्रेक थोड़ा कठिन माना जाता है और एक्सपीरिएंस लोगों के लिए बेहतर है। स्प्रिंग में मौसम ज्यादा स्थिर रहता है और बर्फ से ढकी चोटियों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।