घूमने का शौक है बनाओ करियर कमाओ लाखों, ट्रैवल लवर्स के लिए बेस्ट जॉब्स!

अगर आपको घूमना पसंद है, तो अब यह सिर्फ शौक नहीं बल्कि कमाई का बड़ा मौका बन सकता है। आज के डिजिटल दौर में ट्रैवल ब्लॉगर, टूर गाइड, ट्रिप प्लानर और कंटेंट क्रिएटर जैसी कई नौकरियां तेजी से बढ़ रही हैं, जहां लोग दुनिया घूमते हुए अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन कामों की शुरुआत बहुत आसान है—सिर्फ एक मोबाइल फोन, इंटरनेट और सही दिशा से कोई भी इस फील्ड में कदम रख सकता है। धीरे-धीरे स्किल और एक्सपीरियंस बढ़ाकर इसे एक फुल-टाइम करियर में बदला जा सकता है, जिसमें ट्रैवल भी होगा और कमाई भी।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 12:40 PM

 ट्रैवल इंडस्ट्री आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ करियर सेक्टर है, जहां घूमने के साथ-साथ अच्छी कमाई के कई अवसर मौजूद हैं। ट्रैवल ब्लॉगर, टूर गाइड, ट्रिप प्लानर, फोटोग्राफर, राइटर, एयरलाइन क्रू और रिमोट जॉब्स जैसे ऑप्शन लोगों को अपनी पसंद के साथ काम करने की आजादी देते हैं। सही स्किल, थोड़ी शुरुआत और लगातार मेहनत से कोई भी व्यक्ति इस फील्ड में आगे बढ़ सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें आप दुनिया घूमते हुए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस लाइफ जी सकते हैं:

1. सीधे ट्रैवल से जुड़ी जॉब्स – घूमो भी, कमाओ भी

Story pin image


ट्रैवल ब्लॉगर / व्लॉगर: अगर आपको घूमना और अपने अनुभव लोगों के साथ साझा करना पसंद है, तो ट्रैवल ब्लॉगर या व्लॉगर बनना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें YouTube, Instagram या ब्लॉग के जरिए यात्रा से जुड़ा कंटेंट तैयार किया जाता है। कमाई का सोर्स एडवर्टिसमेंट, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग होती है। शुरुआत के लिए सिर्फ एक मोबाइल फोन और माइक्रोफोन की जरूरत होती है। बेहतर होगा कि आप बजट ट्रैवल, फूड ट्रैवल या सोलो ट्रैवल जैसी किसी खास कैटेगरी पर फोकस करें।

Story pin image

टूर गाइड / ट्रिप लीडर: टूर गाइड या ट्रिप लीडर का काम ट्रैवलर के ग्रुप को टूरिस्ट डेस्टिनेशन की ट्रेवलिंग करवाना और पूरे ट्रिप का मैनेजमेंट करना होता है। इस क्षेत्र में ₹25,000 से ₹60,000 प्रति माह तक कमाई की जा सकती है, साथ ही कई बार ट्रिप का खर्च भी कंपनी उठाती है। शुरुआत अपने शहर में लोकल गाइड के रूप में की जा सकती है और एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर काम करने के मौके मिलते हैं।

Story pin image

ट्रैवल एजेंट / ट्रिप प्लानर: ट्रैवल एजेंट या ट्रिप प्लानर लोगों के लिए ट्रैवल की पूरी प्लानिंग तैयार करते हैं, जिसमें टिकट बुकिंग, होटल रिजर्वेशन और एक्टिविटीज शामिल होता है। इस काम में आमतौर पर 10 से 20 प्रतिशत तक कमीशन मिलता है। यदि आपका कस्टमर बेस मजबूत हो जाए, तो ₹50,000 या उससे अधिक की मासिक कमाई संभव है। इस सेक्टर में सफल होने के लिए ट्रैवल प्लानिंग बनाने, मोलभाव करने और कस्टमर के साथ अच्छे रिलेशन बनाने की क्षमता जरूरी होती है।

 

2. कंटेंट और क्रिएटिव सेक्टर

Free Tourist Taking Photos Image - Tourist, Photography, Beach | Download at StockCake

ट्रैवल फोटोग्राफर: फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों के लिए ट्रैवल फोटोग्राफी बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है। होटल, पर्यटन विभाग, मैगजीन और डेस्टिनेशन वेडिंग कंपनियां अक्सर ट्रैवल फोटोग्राफर्स को काम देती हैं। एक्सपीरियंस और प्रोजेक्ट के बेस पर एक शूट के लिए ₹15,000 से लेकर ₹2 लाख तक की कमाई की जा सकती है।

Want to be a Successful Travel Writer? 7 Must-Have Tips

ट्रैवल राइटर: यदि आपको लिखना पसंद है, तो ट्रैवल राइटर के रूप में भी करियर बनाया जा सकता है। ट्रैवल मैगजीन, वेबसाइट्स और ब्लॉग्स के लिए ट्रिप से जुड़े लेख लिखे जाते हैं। इस क्षेत्र में आमतौर पर ₹2 से ₹10 प्रति शब्द तक भुगतान मिलता है। इसके अलावा कई बार ट्रैवल राइटर्स को फ्री प्रेस ट्रिप्स पर जाने का मौका भी मिलता है, जिससे वे नए जगहों का एक्सपीरियंस लेकर बेहतर कंटेंट तैयार कर सकें।

Social Media Manager" Images – Browse 3,580 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

सोशल मीडिया मैनेजर: आज के डिजिटल दौर में ट्रैवल कंपनियों, होटलों और रिसॉर्ट्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने के लिए प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है। सोशल मीडिया मैनेजर का काम कंटेंट तैयार करना, पोस्ट शेड्यूल करना और ऑनलाइन ब्रांड प्रमोशन करना होता है। इस क्षेत्र में ₹30,000 से ₹80,000 प्रति माह तक की कमाई हो सकती है और कई नौकरियां पूरी तरह रिमोट भी होती हैं।

 

3. कॉर्पोरेट और स्टेबल करियर

In flight hospitality joyful cabin crew member enhances the passenger experience | Premium AI-generated image

एयरलाइन क्रू (कैबिन क्रू / ग्राउंड स्टाफ): एयरलाइन इंडस्ट्री में कैबिन क्रू या ग्राउंड स्टाफ की नौकरी उन लोगों के लिए आदर्श है जो यात्रा करना पसंद करते हैं। इस सेक्टर में देश-विदेश घूमने, अच्छे होटलों में ठहरने और कई अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। सैलरी ₹40,000 से लेकर ₹1.5 लाख प्रति माह तक हो सकता है। इस क्षेत्र में सफलता के लिए अच्छा कम्युनिकेशन स्किल, प्रोफेशनल ग्रूमिंग और प्रोफेशनल ग्रूमिंग जरुरी मानी जाती है।

क्रूज़ शिप जॉब्स: क्रूज़ शिप पर गेस्ट रिलेशन, फोटोग्राफर, शेफ और एंटरटेनर जैसे कई पदों पर काम करने का अवसर मिलता है। इस क्षेत्र में $800 से $3000 प्रति माह तक कमाई हो सकती है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि रहने और खाने की सुविधा मुफ्त मिलती है और दुनिया के कई देशों की फ्री ट्रिप करने का मौका भी मिलता है। आमतौर पर ये नौकरियां 6 से 9 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर बेस होती हैं।

टूरिस्म डिपार्टमेंट की जॉब्स : स्टेट और नेशनल लेवल डिपार्टमेंट में भी जॉब्स के कई अवसर अवेलेबल हैं। यहां टूरिस्ट डेस्टिनेशन के प्रमोशन, इवेंट ऑर्गेनिंग औरकैंपेन के मैनेजिंग का काम किया जाता है। शुरुआती सैलरी लगभग ₹35,000 प्रति माह या उससे ज्यादा हो सकता है।

 

4. अपना बिज़नेस शुरू करें

Homestay Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

होमस्टे या हॉस्टल: यदि आप खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो किसी पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर होमस्टे या हॉस्टल खोलना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए लगभग ₹5 से ₹15 लाख तक का निवेश करना पड़ सकता है। इस व्यवसाय की खास बात यह है कि आपको ट्रैवलर से मिलने और टूरिस्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का मौक्स मिलता है।

Vasant Kunj Restaurants, New Delhi, Restaurants in Vasant Kunj

हाईवे या हिल स्टेशन कैफे: खूबसूरत लोकेशन पर कैफे खोलना भी एक फायदेमंद बिज़नेस बन सकता है। हाईवे या हिल स्टेशन के कैफे टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं। यदि भोजन अच्छा हो और माहौल खास हो, तो यह बिज़नेस बेहतरीन कमाई का जरिया बन सकता है।

स्पेशल टूर कंपनी: महिलाओं के लिए विशेष यात्राएं, बाइक ट्रिप्स, फूड टूर या पेट-फ्रेंडली ट्रिप्स जैसी थीम बेस्ड टूर सर्विस के साथ अपनी टूर कंपनी शुरू की जा सकती है। शुरुआत सोशल मीडिया पेज बनाकर और छोटे ग्रुप के साथ ट्रिप ओरगेनाइज़िंग करके की जा सकती है।

5. फ्रीलांस और रिमोट जॉब्स – कहीं से भी काम

Story pin image

डिजिटल नोमैड जॉब्स: कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, प्रोग्रामिंग और वर्चुअल असिस्टेंट जैसी जोन्स आपको दुनिया के किसी भी कोने से काम करने की आजादी देती हैं। इस तरह के काम के लिए केवल एक लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। आपकी स्किल के बसेड पर $500 से $4000 प्रति माह तक कमाई की जा सकती है।

2,500+ Teaching English Abroad Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Teaching abroad, Global teachers, Study abroad

अब्रॉड में इंग्लिश टीचर: अगर आपकी इंग्लिश अच्छी है, तो थाईलैंड, वियतनाम और जापान जैसे देशों में इंग्लिश टीचर के रूप में करियर बनाया जा सकता है। इस सेक्टर में ₹80,000 से ₹1.5 लाख प्रति माह तक सैलरी मिल सकता है। कई इंस्टीटूशन रहने की सुविधा भी अवेलेबल कराते हैं, जिससे अब्रॉड में रहकर नई संस्कृतियों को जानने और घूमने का मौका मिलता है।

आज के समय में ट्रैवल से जुड़ी नौकरियां सिर्फ एक करियर ऑप्शन नहीं बल्कि एक लाइफजॉब्स स्टाइल बन चुकी हैं। सही स्किल, लगातार मेहनत और सही दिशा के साथ कोई भी व्यक्ति इस फील्ड में सफल हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद की जिंदगी जीते हुए दुनिया भी देख सकते हैं और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस भी बन सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।