Get App

Snow Destinations: सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाती है ये जगहें, खूबसूरती देख आखों पर नहीं होगा यकीन

सर्दियों में बर्फ से ढकी जगहों पर घूमना अलग ही एक्सपीरिएंस होता है। भारत के हिमालय से लेकर यूरोप और जापान तक, हर जगह बर्फीले नजारे देखने लायक होते हैं। यहां पर आप स्कीइंग, शांत पहाड़ों में आराम कर सकते हैं।आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 9:21 PM
Snow Destinations: सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाती है ये जगहें, खूबसूरती देख आखों पर नहीं होगा यकीन
Snow Destinations: जमी हुई झीलें और खूबसूरत सीन इन सर्दियों की छुट्टियों को खास बना देंगी

सर्दियों के मौसम में दुनिया के ज्यादातर हिस्से बर्फ की चादर से ढक जाती है, इस मौसम में घूमना किसी जादू से कम नहीं लगता है। इन जगहों पर जाकर ऐसा लगता है जैसी कीसी अलग ही दुनिया में आ गए हो। यहां पर आपको काफी सुकून मिलेगा। भारत के हिमालय से लेकर यूरोप के खूबसूरत गांवों और जापान के जादुई शहरों तक, हर जगह बर्फीले नजारे देखने लायक होते हैं। यहां पर आप स्कीइंग, शांत पहाड़ों में आराम कर सकते हैं। ये जगहें रोमांच और सुकून दोनों का एहसास कराती हैं। जमी हुई झीलें और खूबसूरत दृश्य इन सर्दियों की छुट्टियों को खास बना देंगी।

लैपलैंड, फिनलैंड

फिनलैंड का लैपलैंड ऐसा स्थान है जो क्रिसमस के सपनों को हकीकत बना देता है। यहां बर्फीले जंगलों के बीच बारहसिंगा स्लेज की सवारी का मजा लिया जा सकता है, जबकि कांच के इग्लू से आसमान में चमकती नॉर्दर्न लाइट्स दिखाई देती हैं। सांता क्लॉज विलेज में दुनिया भर से लोग आते हैं और इस जगह की खुशी और गर्मजोशी का एक्सपीरिएंस करते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच होता है, जब पूरी जगह बर्फ से ढकी होती है।

जर्मेट गांव, स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड का जर्मेट गांव फेमस मैटरहॉर्न पर्वत के नीचे बसा है और यह पूरी तरह कार-फ्री है। सर्दियों में यह जगह बर्फ से ढककर किसी सपनों की दुनिया जैसी लगती है। यहां इलेक्ट्रिक स्लेज शांत सड़कों पर चलते हैं और स्कीइंग करने वाले बर्फ की ढलानों पर रोमांच का आनंद लेते हैं। जर्मेट अपनी लग्जरी सुविधाओं, स्वादिष्ट खाने और खूबसूरत अल्पाइन नजारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। जर्मेट में सर्दियों के दौरान स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का एक्सपीरिएंस दुनिया के सबसे बेहतरीन ढलानों पर किया जा सकता है। जर्मेट घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च तक रहता है।

गुलमर्ग, कश्मीर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें