Get App

Tourist Place: दिल्ली से चंद घंटों की दूरी पर हैं ये खूबसूरत जगहें, बजट में हो जाएगी शानदार ट्रिप

Tourist Place Near Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस वीकेंड कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दिल्ली के पास कई ऐसी जगहे हैं जहां पर आप 2 दिन में घूम कर आ सकते हैं। इन जगहों पर आप थोड़े से बजट में परिवार या दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 17:16
Tourist Place: दिल्ली से चंद घंटों की दूरी पर हैं ये खूबसूरत जगहें, बजट में हो जाएगी शानदार ट्रिप

ऋषिकेश: ऋषिकेश एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो पहाड़ों और हरियाली के बीच बसा है। यहां आप लक्ष्मण झूला और नीलकंठ महादेव मंदिर और अगर आप यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश लगभग 240 किलोमीटर दूर है और वहां जाने के लिए बस और ट्रेन दोनों की सुविधा आसानी से मिल जाती है। (Photo Credit: Canva)

कसौली: दिल्ली से दूर सुकून भरे वीकेंड के लिए कसौली एक शानदार जगह है। पहाड़ों से घिरा यह हिल स्टेशन हरियाली से भरपूर घाटियों का खूबसूरत नजारा दिखता है। (Photo Credit: Canva)

चोपता: उत्तराखंड में बसा चोपता एक शांत और सुंदर जगह है, जो अपने हरे-भरे जंगलों और खुले घास के मैदानों के लिए जाना जाता है। यहां चीड़, देवदार और अल्पाइन पेड़ों के बीच कैंपिंग करना एक यादगार अनुभव बन सकता है। इस वीकेंड आप यहां पर घूमने जा सकते हैं। (Photo Credit: Canva)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 240 किलोमीटर है और यहां तक बस या ट्रेन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां आप जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। (Photo Credit: Canva)

रानीखेत: उत्तराखंड का रानीखेत एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो खासतौर पर मानसून के समय अपनी हरियाली और ठंडी मौसम के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए नंदा देवी पीक, गोल्फ कोर्स,मंदिर और ट्रेकिंग रेंज जैसे कई प्राकृतिक स्थल हैं। यहां पर आप इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। (Photo Credit: Canva)

रानीखेत: उत्तराखंड का रानीखेत एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो खासतौर पर मानसून के समय अपनी हरियाली और ठंडी मौसम के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए नंदा देवी पीक, गोल्फ कोर्स,मंदिर और ट्रेकिंग रेंज जैसे कई प्राकृतिक स्थल हैं। यहां पर आप इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। (Photo Credit: Social Media)

लैंसडाउन: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा लैंसडाउन एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह ओक और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है और वीकेंड पर शांति पसंद करने वालों और हल्की ट्रैकिंग करने वालों के लिए बढ़िया है। (Photo Credit: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें