भारत से कम बजट में घूमने के लिए और अपनी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान बनाने के लिए आप कई साइट पर फ्लाइट और बुकिंग साइट पर किफायती होटल बुक कर सकते हैं:
भारत से कम बजट में घूमने के लिए और अपनी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान बनाने के लिए आप कई साइट पर फ्लाइट और बुकिंग साइट पर किफायती होटल बुक कर सकते हैं:
नेपाल

यहां का मैन अट्रैक्शन पशुपतिनाथ मंदिर, काठमांडू, पोखरा, और हिमालय ट्रेकिंग है, मार्च से मई के बीच का मौसम सुहावना और घूमने के लिए सबसे बेस्ट होता है, मई के महीने में गर्मी और उमस बढ़ जाती है, प्री-मानसून की वजह से हल्की बारिश भी होती है, भारत से पहुंचने के लिए सबसे सस्ता और खाना बहुत ही किफायती है, नेपाल घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹6,000 - ₹12,000 (दिल्ली से काठमांडू) लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹2,000 - ₹3,500 है
वियतनाम

वियतनाम का मैन अट्रैक्शनहा लॉन्ग बे, हनोई, दा नांग, और होई एन है, भारतीय रुपए से वियतनामी डोंग की वैल्यू बहुत ज्यादा है, जिससे यहां लग्जरी लाइफस्टाइल और स्ट्रीट फूड बेहद सस्ते हो जाते हैं, नवंबर से अप्रैल तक मौसम ठंडा और सूखा रहता है जो घूमने के लिए है, यहां मई-जून में तेज गर्मी के साथ-साथ भारी मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है, वियतनाम घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹18,000 - ₹25,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹2,500 - ₹4,500 है
थाईलैंड

थाईलैंड का मैन अट्रैक्शन बैंकॉक, फुकेत, पटाया, और क्राबी के शानदार समुद्र तट है, सस्ती फ्लाइट्स और बजट-फ्रेंडली हॉस्टल/रिसॉर्ट्स के कारण यह बैकपैकर्स और परिवारों दोनों के लिए बेस्ट है, नवंबर से फरवरी के दौरान हल्की ठंडक के साथ सबसे सुखद मौसम मिलता है, मई और जून थाईलैंड में मानसून दस्तक दे देता है, जिससे फुकेत और बैंकॉक में भारी बारिश होती है, थाईलैंड का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹15,000 - ₹22,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹3,000 - ₹5,000 है
इंडोनेशिया - बाली

यहां का मैन अट्रैक्शन उबुड के मंदिर, कुता और सेमिन्याक के बीच, और माउंट बटूर, कम बजट में शानदार ट्रॉपिकल आइलैंड (द्वीपीय) का एक्सपीरियंस लेने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है, अप्रैल से अक्टूबर के शुष्क महीनों में मौसम सुहावना और धूप वाला रहता है, मई और जून में धूप खिली रहती है, बारिश न के बराबर होती है, इंडोनेशिया (बाली) घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹25,000 - ₹40,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹4,000 - ₹7,000 है
श्रीलंका

यहां का मैन अट्रैक्शन कोलंबो, कैंडी, एला (ट्रेन की खूबसूरत यात्रा), और ऐतिहासिक गाले किला है, भारत से बहुत कम समय की फ्लाइट, और लोकल एक्सपेंसेस भी भारतीय बजट में फिट बैठते हैं, दिसंबर से मार्च के बीच मौसम सबसे साफ और सुहावना रहता है, यहां मई-जून में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण कोलंबो और दक्षिण-पश्चिम तटों पर भारी बारिश होती है, श्रीलंका घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹15,000 - ₹22,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹2,500 - ₹4,000 है
मलेशिया

यहां का मैन अट्रैक्शन कुआलालंपुर (पेट्रोनास ट्विन टावर्स), पेनांग, और लंगकावी है, दक्षिण-पूर्व एशिया में खरीदारी और खाने के लिए सबसे किफायती जगहों में से एक है, मार्च से जून के दौरान अपेक्षाकृत कम बारिश और अच्छा मौसम मिलता है, मई-जून में कुआलालंपुर या बोर्नियो में कभी-कभार भारी बारिश हो सकती है, मलेशिया घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹15,000 - ₹22,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹3,000 - ₹5,000 है
भूटान

यहां का मैन अट्रैक्शन पारो ताकत्संग (टाइगर नेस्ट), थिम्पू, और पुनाखा है नेचुरल ब्यूटी और बौद्ध संस्कृति से भरपूर यह जगह बहुत ही शांत और बजट-फ्रेंडली है, इस देश में नवंबर से फरवरी के बीच मौसम ठंडा और सूखा रहता है, मई का महीना वसंत के फूलों और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, भूटान घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹15,000 - ₹25,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹3,500 - ₹5,500 है
कंबोडिया

यहां का मैन अट्रैक्शन अंगकोर वाट मंदिर, नोम पेन्ह, और सिहानोकविले है, रहने और घूमने के मामले में यह एशिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है, शुरुआती महीनों में मौसम काफी सुहावना होता है, मई-जून कंबोडिया के सबसे गर्म महीने होते हैं और मानसून की बारिश भी शुरू हो जाती है, कंबोडिया का घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹20,000 - ₹28,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹2,500 - ₹4,000 है
मालदीव

यहां का मैन अट्रैक्शन माफुशी और धिगुरा जैसे स्थानीय द्वीप, वाटर स्पोर्ट्स और स्नोर्कलिंग है, रिसॉर्ट्स महंगे हो सकते हैं, लेकिन लोकल आइलैंड पर होमस्टे और गेस्टहाउस चुनकर इसे बजट में किया जा सकता है, यहां घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल के बीच का होता है, मई-जून में यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से हवाएं चलती हैं, बादल छाए रहते हैं, मालदीव का घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹18,000 - ₹28,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹8,000 - ₹20,000 है
जॉर्जिया

यहां का मैन अट्रैक्शन त्बिलिसी, कज़बेगी के पहाड़, और प्राचीन गुफा शहर है, यूरोप का प्रवेश द्वार माना जाने वाला यह देश रहने, खाने और घूमने के मामले में भारतीयों के बजट में आसानी से फिट बैठता है, जॉर्जिया घूमने का सबसे अच्छा समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर है, मई-जून यहां घूमने के लिए परफेक्ट टाइम है। इस समय कड़ाके की ठंड जा चुकी होती है, जॉर्जिया में घूमने का फ्लाइट रेट (रिटर्न): ₹30,000 - ₹45,000 लगभग और प्रति व्यक्ति का प्रति दिन खर्च: ₹4,500 - ₹7,000 है
ध्यान दे
भारत से इन देशों का ट्रैवल का कुल खर्च आपकी पसंद, बुकिंग के समय और ट्रैवल स्टाइल पर डिपेंड करता है, यदि आप मई-जून में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो टूरिज्म की वेबसाइट्स चेक कर सकते है
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।