पासपोर्ट पर लगेगा इंटरनेशनल सील और जेब खर्च भी होगा कम, दिल्ली से राउंड-ट्रिप के लिए 6 सबसे सस्ते देश आज ही घूम आइये!

अगले महीने दिल्ली से कम बजट में अब्रॉड घूमने की प्लानिंग बना रहे ट्रैवलर के लिए ये कुछ देश सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन हैं। इन देशों में राउंड-ट्रिप फ्लाइट, होटल और लोकल एक्सपेंसेस मिलाकर ट्रिप सस्ते में पूरी की जा सकती है। ये सभी मॉडर्न सिटीज और बेहतरीन टूरिस्म एक्सपीरियंस देते हैं। कुल मिलाकर, ₹20,000 से ₹55,000 के बजट में इन देशों की यादगार इंटरनेशनल ट्रिप आसानी से की जा सकती है

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 8:00 AM

अगर आपका प्लान अगले महीने दिल्ली से कम बजट में अब्रॉड घूमना है, तो सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि "सस्ता देश" केवल सस्ती फ्लाइट का नाम नहीं है। असली खर्च में राउंड-ट्रिप एयर टिकट, वीज़ा शुल्क, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने-फिरने के खर्च शामिल होते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखा जाए तो भारतीय ट्रैवलर के लिए ये कुछ देश सबसे अच्छे बजट ऑप्शन में आते हैं:

1. वियतनाम

This may contain: many boats are in the water near small islands


यदि आप कम बजट में सबसे ज्यादा "इंटरनेशनल एक्सपीरियंस" चाहते हैं, तो वियतनाम के नाम पर सोच सकते है। वियतनाम में होटल, खाना और लोकल ट्रैवलर सस्ते पड़ते हैं। Hanoi की हिस्टोरिकल स्ट्रीट, Ha Long Bay की नेचुरल ब्यूटी और Da Nang के समुद्र तट ट्रैवलर को बेहद अट्रेक्टिव करते हैं। वीज़ा प्रोसेस ऑनलाइन e-Visa से आसान हो चुकी है। हालांकि फ्लाइट थाईलैंड या श्रीलंका की तुलना में थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन देश के भीतर खर्च कम होने के कारण कुल बजट कंट्रोल रहता है। लगभग 35,000 से 55,000 रुपये में अच्छी ट्रिप की जा सकती है। दिल्ली से हनोई के लिए Air India, IndiGo, VietJet Air और Vietnam Airlines की डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं। नई Air India उड़ान रात 1:20 बजे दिल्ली से रवाना होती है। फ्लाइट का समय लगभग 4 घंटे 30 मिनट है। यहां रुकने के लिए होटल का चार्ज ₹700–1,500 प्रति व्यक्ति/रात है और खाना ₹300–800 प्रति व्यक्ति/दिन है मतलब कुल दैनिक खर्च लगभग ₹1,000–4,800 है ।

2. भूटान 

This may contain: a bridge over a river in front of some buildings

शांत वातावरण और नेचुरल ब्यूटी पसंद करने वालों के लिए Bhutan एक अनूठा एक्सपीरियंस देता है। भूटान उन कुछ देशों में है जहां इंडियन सिटिज़न को ट्रेडिशनल वीज़ा की जरुरत नहीं होती। यहां की ट्रिप केवल टूरिस्म नहीं बल्कि एक कल्चरल एक्सपीरियंस भी होती है। थिंपू और पारो जैसे शहर मॉडर्निटी और कल्चर का बैलेंस दिखाते हैं। Tiger's Nest Monastery दुनिया के सबसे पॉपुलर मठों में गिना जाता है। यदि आपका प्लान भीड़भाड़ से दूर कुछ दिन शांति और नेचर के बीच बिताना है, तो भूटान एक्सीलेंट ऑप्शन है। पांच दिन की ट्रिप लगभग 25,000 से 45,000 रुपये के भीतर की जा सकती है। दिल्ली से पारो के लिए Drukair और Bhutan Airlines की डायरेक्ट फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। फ्लाइट समय लगभग 2 घंटे 20 मिनट है। यहां होटल ₹1,200–2,000 प्रति व्यक्ति/रात है और खाना ₹600–1,200 प्रति व्यक्ति/दिन लगेगा।

3. मलेशिया

This may contain: there is a fountain in the middle of a city with skyscrapers and buildings behind it

मलेशिया मॉडर्न शहरों, शानदार भोजन और फैमिली टूरिस्म के लिए जाना जाता है। कुआला लुम्पुर की ऊंची इमारतें, मॉडर्न मेट्रो सिस्टम और कल्चरल अत्मोस्फयर ट्रैवलर को अफेक्ट करते हैं। वहीं Langkawi और George Town आरामदायक छुट्टियों के लिए बेहतरीन स्थान हैं। भारतीय ट्रैवलर के लिए एंट्री रूल पिछले कुछ वर्षों में काफी आसान हुए हैं, जिससे यह देश और ज्यादा अट्रेक्टिव बन गया है। यदि आप साफ-सुथरे शहर, अच्छे पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मॉडर्न एमेनिटीज चाहते हैं, तो मलेशिया अच्छा ऑप्शन है। यहां 35,000 से 55,000 रुपये के बीच ट्रिप पूरी हो सकती है। दिल्ली से कुआला लुम्पुर के लिए AirAsia X, Malaysia Airlines, Batik Air और Air India की डायरेक्ट फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। फ्लाइट समय लगभग 5 घंटे 45 मिनट है। यहां रहने के लिए होटल ₹1,000–2,000 प्रति व्यक्ति/रात है और खाना ₹500–1,200 प्रति व्यक्ति/दिन लगभग है।

4. श्रीलंका 

श्रीलंका कम बजट में अब्रॉड घूमने के लिए एक शानदार ऑप्शन है। यहां आपको खूबसूरत समुद्र तट, हरे-भरे पहाड़ और हिस्टोरिकल साइट एक साथ देखने को मिलती हैं। इंडियन ट्रैवलर के लिए वीज़ा प्रोसेस भी आसान है और ऑनलाइन ETA के जरिए अप्लाई किया जा सकता है। कोलंबो की मॉडर्न लाइफ, कैंडी की कल्चरल हेरिटेज और Ella के मनमोहक नज़ारे इसे खास बनाते हैं। अगर आप कम खर्च में बीच और नेचर का मज़ा लेना चाहते हैं, तो श्रीलंका एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां 4–5 दिन की यात्रा लगभग ₹25,000 से ₹40,000 में आराम से की जा सकती है। दिल्ली से कोलंबो के लिए Air India, IndiGo और SriLankan Airlines की डायरेक्ट फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। फ्लाइट लगभग 3 घंटे 55 मिनट की होती है और रोज़ कई उड़ानें मिलती हैं। यहां होटल ₹1,000–1,800 प्रति व्यक्ति/रात है और खाना ₹600–1,200 प्रति व्यक्ति/दिन लगभग है ।

5. नेपाल 

This may contain: an aerial view of a city with mountains in the background and people walking around it

सबसे पहला और अक्सर सबसे सस्ता ऑप्शन नेपाल है। दिल्ली से काठमांडू की फ्लाइट कई बार डोमेस्टिक फ्लाइट के बराबर कीमत पर मिल जाती है। इंडियन सिटिज़न को नेपाल जाने के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं होती, जिससे आपका एक बड़ा खर्च और पेपरवर्क झंझट बच जाता है। नेपाल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वहां का भोजन, कल्चर और लाइफस्टाइल इंडियन ट्रैवलर को काफी अच्छी लगती है। अगर आप पहाड़ों, झीलों और शांत वातावरण के शौकीन हैं, तो काठमांडू, पोखरा और नगरकोट जैसी जगहें बहुत कम खर्च में शानदार एक्सपीरियंस देती हैं। पांच दिन की ट्रिप आमतौर पर 20,000 से 30,000 रुपये के अंदर पूरी की जा सकती है। दिल्ली से काठमांडू के लिए IndiGo, Air India, Nepal Airlines और अन्य एयरलाइंस की कई डायरेक्ट फ्लाइट्स रोज़ चलती हैं। पहली फ्लाइट लगभग सुबह 4:30 बजे और आखिरी रात करीब 9:55 बजे तक मिल जाती है। फ्लाइट समय लगभग 2 घंटे है, यहां होटल ₹800–1,500 प्रति व्यक्ति/रात है और खाना ₹400–1,000 प्रति व्यक्ति/दिन के लगभग रहेगा।

Story pin image

यदि सिर्फ सबसे कम खर्च को देखा जाए, तो नेपाल सबसे आगे रहेगा। आप बीच और आरामदायक छुट्टियां चाहते हो या बजट में घूमने, खाने और मनोरंजन का बैलेंस पैकेज चाहते है तो ये देश बेहतरीन है, इसके साथ ही नेचर और शांति के साथ एक अलग इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के लिए भी अट्रेक्टिव ऑप्शन हैं। जो कि बजट में रहते हुए भी मॉडर्न और डेवलप्ड देश का एक्सपीरियंस देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।